Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:शादी की रात दूल्हे के द्वारा की गई थी यह गलती पहुँच गया जेल.!

UP:शादी की रात दूल्हे के द्वारा की गई थी यह गलती पहुँच गया जेल.!
सांकेतिक फ़ोटो।

अपनी ही शादी की रात दूल्हे द्वारा की गई गलती का खामियाजा उसे एक महीने बाद जेल जाकर भुगतना पड़ा है..मामला यूपी के शामली ज़िले का है..

लखनऊ:शादी के जश्न में अक्सर लोग नियम कानूनों को ताक में रख देतें हैं।जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है।भौकाल दिखाने के चक्कर में ऐसी गलतियां ज्यादा मात्रा में दूल्हे पक्ष की ओर से ही होती हैं।लेक़िन हम आज जिस घटनाक्रम का जिक्र कर रहें हैं उसमें गलती ख़ुद दूल्हे द्वारा ही की गई थी।जिसके चलते शादी के क़रीब एक महीने बाद उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है।

क्या है पूरा मामला..

यूपी के शामली ज़िले में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें घोड़ी पर दूल्हा बैठा हुआ है औऱ वह आगवानी के समय धड़ाधड़ फायरिंग कर रहा है।वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू की जाँच में पता चला कि यह मामला बाबरी थाना क्षेत्र के गोगवान जलालपुर गाँव का है। फायरिंग कर रहे युवक का नाम मोहित है।जिसकी बीते 24 नवम्बर को शादी थी।अपनी ही शादी में वह घोड़ी में सवार होकर फायरिंग कर रहा था।पुलिस की जाँच में यह भी बात सामने आई कि जिस असलहे से फायरिंग की जा रही थी वह भी अवैध था।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दूल्हे की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शादी समारोह या अन्य ख़ुशी के मौकों पर लोग हर्ष फायरिंग करते हैं।जबकि यह गैरकानूनी है क्योंकि हर्ष फायरिंग में गोली लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं।औऱ न जाने कितने ही लोग हर्ष फायरिंग की गोली का शिकार हो अपनी जान गंवा बैठे हैं।हर्ष फायरिंग पर सख़्त क़ानून बनने के बावजूद लोग इन नियमों का उलंघन करने से बाज़ नहीं आते।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us