Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:लखनऊ में क्लासरूम के अंदर ही आठवीं के छात्र ने टीचर को मारी चाक़ू..मचा हड़कम्प..!

UP:लखनऊ में क्लासरूम के अंदर ही आठवीं के छात्र ने टीचर को मारी चाक़ू..मचा हड़कम्प..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के लखनऊ में काकोरी क्षेत्र स्थित एक स्कूल में गुरुवार को आठवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने टीचर के ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया...पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर...

लखनऊ:गुरुवार को लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई।जब एक स्कूल के अंदर ही छात्र ने अपने टीचर को चाकू मार दी।इस हमले में टीचर के हाँथ और गले मे गम्भीर चोंटे आईं हैं और उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है वहीं आरोपी छात्र घटना कारित करने के बाद से मौक़े से फरार है। ( kakori lucknow )

ये भी पढ़े-UP:आर्थिक जनगणना करने गई टीम के साथ मारपीट..CAA को लेकर फैला है भ्रम..!

जानकारी के अनुसार लखनऊ के काकोरी क्षेत्र स्थित राम प्रसाद बिस्मिल स्कूल ( ram prasad bishmil school )में पढ़ने वाले आठवीं के छात्र ने अपने टीचर श्याम गुप्ता के ऊपर क्लासरूम में ही हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि आरोपित छात्र और घायल हुए टीचर के बीच स्कूल में छात्र की उपस्थिति को लेकर बहस हो रही थी तभी अचानक छात्र ने बैग से चाक़ू निकाल शिक्षक श्याम गुप्ता के ऊपर हमला कर दिया। 

ये भी पढ़े-UPTET Result 2020:इस दिन जारी हो रहा है रिजल्ट..लाखों अभ्यर्थी इंतजार में..!

चाक़ू से हमले की ख़बर से स्कूल प्रशासन में हड़कम्प मच गया।आनन फानन में घायल शिक्षक को ट्रामा सेंटर में गम्भीर हालत में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना पर मौक़े पर पुलिस भी पहुंची और पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कह रही है।वहीं अब तक आरोपी छात्र फ़रार है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us