
महोबा कांड:निलम्बित IPS मणिलाल पाटीदार के काले कारनामों का रोज खुल रहा है चिठ्ठा.!
महोबा के कबरई में क्रशर कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी से उगाही करने व उसकी मौत के मामले में मुख्य आरोपी तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार के रोज़ नए नए काले कारनामें सामने आ रहे हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
लखनऊ:महोबा के कबरई में क्रशर कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी की मौत व उगाही के आरोप में फ़रार चल रहे व भ्रष्टाचार के मामले में निलम्बित किए जा चुके महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार के काले कारनामों की फेहरिस्त लम्बी हो चली है।Ips manilal patidar
विजिलेंस जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने लखनऊ के एक ट्रांसपोर्टर से सिपाही के जरिये दो लाख रुपये की उगाही मांगी थी।रकम न देने पर पाटीदार के इशारे पर पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के कई डंपरों को सीज कर बंद करवा दिया था।Mahoba news

बता दें कि महोबा के कबरई में सात सितंबर को क्रशर कारोबाीर इंद्रकांत त्रिपाठी ने वीडियो वायरल कर तत्कालीन महोबा एसपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर उगाही का आरोप लगाया था। ये भी कहा था कि अगर उनकी हत्या होती है तो मणिलाल ही जिम्मेदार होंगे। दूसरे दिन वो कार में खून से लथपथ मिले थे। गले में उनके गोली लगी थी।इसके बाद 13 सितम्बर को इन्द्रकांत की एक निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई थी।
