Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:यूपी के दो चर्चित IPS अफ़सरों पर दर्ज हुई एफआईआर..लगें हैं गम्भीर आरोप.!

UP:यूपी के दो चर्चित IPS अफ़सरों पर दर्ज हुई एफआईआर..लगें हैं गम्भीर आरोप.!
Ips हिमांशु कुमार व अजय पाल

यूपी के दो आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है..दोनों अफसरों के विरुद्ध विजलेंस की जाँच जारी थी..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे यूपी के दो चर्चित आईपीएस अफ़सरों अजय पाल शर्मा व हिमांशु कुमार के विरुद्ध शासन की अनुमति से एफआईआर दर्ज हो गई है।साथ ही कथित पत्रकारों चंदन राय, स्वप्निल राय समेत पाँच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है।ips ajay pal sharma

ये भी पढ़ें-बिकरु कांड:विकास दुबे की दस बीघे ज़मीन पर कब्ज़ा कर बो दी धान की फ़सल..प्रशासन के होश उड़े.!

दोनों अफसरों के ऊपर लगे आरोपों की जाँच कर रही विजलेंस की टीम ने अपनी जाँच रिपोर्ट अधिकांश आरोप सही पाए थे जिसके बाद शासन की अनुमति से विजलेंस ने दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।ips himanshu kumar

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:शहीद बेटे की आस में पथराई माँ की आँखें..दस दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव..साध्वी ने लिखा पत्र.!

विजिलेंस ने इन दोनों अफसरों पर लगे आरोपों की जांच कर शासन से इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की सिफारिश की थी। शासन की सहमति के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारों का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद अब दोनों ही अफसरों के निलंबन पर जल्द फैसला संभावित है।up two ips officer fir

ये भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अचल सिंह का निधन.!

उल्लेखनीय है कि नोएडा के एसएसपी रहे वैभव कृष्ण ने पांच आईपीएस अधिकारियों अजय पाल शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, राजीव नारायण मिश्रा, गणेश साहा और हिमांशु कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।आरोप थे कि ये अफ़सर मनचाही जगहों पर आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग ट्रांसफर के नाम पर कुछ लोगों के साथ मिलकर लाखों की डील करते थे।

ये भी पढ़ें-UP:योगी सरकार इन आठ जिलों में स्थापित करेगी ग्रीन फ़ील्ड डेयरी.!

शुरुआती जांच में सुधीर कुमार सिंह, राजीव नारायण और गणेश साहा के खिलाफ आरोप साबित नहीं हो सके थे। पर अजय पाल और हिमांशु के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए थे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us