Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: भोर पहर प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी औऱ फ़िर दोनों की लाश छत पर मिली तमंचे से हत्या

UP News: भोर पहर प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी औऱ फ़िर दोनों की लाश छत पर मिली तमंचे से हत्या
Sambhal News : घटनास्थल की फ़ोटो।

यूपी के सम्भल ज़िले में एक युवक युवती का हत्यायुक्त शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है, दोनों के बीच प्रेम प्रंसग की चर्चा है. Sambhal News Lover Couple Murder News

Sambhal Owner Killing:यूपी के सम्भल ज़िले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।एक युवक औऱ युवती का हत्यायुक्त शव घर की छतों पर पड़ा हुआ मिला है।घटना शुक्रवार भोर पहर पाँच बजे सुबह की बताई जा रही है।घटना के सम्बंध में दो पहलू निकल कर सामने आ रहें हैं।पहला ये कि युवक ने युवती की पहले गोलीमार कर हत्या कर दी औऱ फ़िर खुद को भी गोली से उड़ा लिया।दूसरा ये मामला आनर किलिंग का भी हो सकता है।क्योंकि युवक के परिजनों ने युवती के भाई पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है।मृतक युवक युवती के बीच में प्रेम प्रंसग की बात सामने आई है।फ़िलहाल पुलिस औऱ फॉरेंसिक की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।युवती के भाई औऱ पिता को हिरासत में लिया गया है।Sambhal Double Murder Lover Couple Murder 

घटनास्थल पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक अशोल कुमार जायसवाल ने बताया कि ऑनर किलिंग की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।जाँच की जा रही है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी औऱ जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। sambhal letest news

जानकारी के अनुसार सम्भल ज़िले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मिलक मौलागढ़ निवासी शिवम (25) का पड़ोस की लड़की ममता से पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को भोर में युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। वहां सुबह पांच बजे घर में मकान की दूसरी मंजिल के ऊपर जीने पर प्रेमिका के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।इसके बाद प्रेमी युवक का शव दूसरे मकान की छत पर पड़ा मिला। युवक के सीने में गोली लगी है और तमंचा पास में पड़ा मिला।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us