Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Vikas Dubey News: एक्टिव है विकास दुबे का गैंग. भांजा कर रहा था ये जरायम.गिरफ्तार

Vikas Dubey News: एक्टिव है विकास दुबे का गैंग. भांजा कर रहा था ये जरायम.गिरफ्तार
पुलिस हिरासत में तीनों अभियुक्त।

कानपुर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पुलिस की वर्दी पहन ट्रकों से वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।इनमें से कुख्यात अपराधी विकास दुबे का भांजा गगन तिवारी है. Vikas dubey news bhanja gagan tiwari arrested

Vikas dubey News: बिकरु गाँव में पुलिस पर हमला करके कई पुलिस कर्मियों की जान लेने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे औऱ उसके सभी प्रमुख साथी भले ही एनकाउंटर में मार दिए गए हो या बचे हुए जेल की हवा खा रहें हों लेकिन विकास दुबे का गैंग अभी भी एक्टिव है।जो पुलिस की कार्यवाही के जद में नहीं आए वो धीरे धीरे फ़िर से जरायम में जुट गए हैं।Vikas Dubey Latest News

कानपुर पुलिस ने गुरुवार को एक गैंग के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार हुए अभियुक्तों पर आरोप है कि ये तीनों पुलिस की वर्दी पहनकर सड़कों पर ट्रकों से वसूली सहित कई ग़लत कामों को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब तीनों से पूछताछ शुरू की तो पता चला एक अभियुक्त का नाम गगन तिवारी है जो एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात बदमाश विकास दुबे का सगा भांजा है।

गिरफ्तार हुए अभियुक्त गगन तिवारी, आयुष अग्निहोत्री और लोकेंद्र यादव से पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहनकर अक्सर वसूली किया करते थे। कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी जमकर वसूली की थी। जिस सफेद रंग की स्कॉर्पियों से तीनों आरोपी भाग रहे थे, उसका रजिस्ट्रेशन गगन तिवारी के पिता कमलेश तिवारी के नाम पर था।Vikas dubey letest news

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

बुधवार देर रात कमिश्नरेट पुलिस को सूचना मिली थी कि बिठूर रोड चौराहे पर स्कॉपिर्यो सवार वर्दी पहनकर पुलिसकर्मी ट्रकों और दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इस सूचना को पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने घेराबंदी करते हुए तीनों आरोपियों को स्कार्पियो से भागने के दौरान स्वरूप नगर से गिरफ्तार कर लिया।Vikas dubey nephew arrested

विकास का भांजा गगन तिवारी..

पुलिस की वर्दी पहन वसूली करने वाले गैंग का सदस्य गगन तिवारी विकास दुबे का सगा भांजा है।विकास दुबे की बहन रेखा की शादी शिवराजपुर रामपुर रखरेजा गांव निवासी कमलेश तिवारी से हुई थी। बीते 2017 में कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कमलेश तिवारी के दो बेटे हैं गगन और अमन तिवारी।इसी गगन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। vikas dubey ka bhanja

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस पर हमला ! उग्र भीड़ ने किया पथराव, चौकी इंचार्ज की वर्दी फटी, सिपाही समेत 43 लोगों पर मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस पर हमला ! उग्र भीड़ ने किया पथराव, चौकी इंचार्ज की वर्दी फटी, सिपाही समेत 43 लोगों पर मुकदमा
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में राहगीरों से अभद्रता की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर...
Fatehpur News: फतेहपुर में बाइक की टक्कर से बवाल, भाई-बहन को बनाया बंधक, पिता पर पथराव
होली की भाई दूज 2026: कब है भारत्य द्वितीया, बहन के घर भोजन करने की परंपरा क्यों है खास? जानिए शुभ मुहूर्त
ईरान-इजरायल युद्ध से हिला तेल बाजार, 80 डॉलर पहुंचा कच्चा तेल…क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?
Fatehpur News: 5 रुपये में 28 लाख का सपना ! लालच में फंसा योगेंद्र, साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं के लिए खास चेतावनी, जानें क्या करें और क्या बिल्कुल न करें
खामेनेई का यूपी कनेक्शन: बाराबंकी के किंटूर से ईरान की सर्वोच्च सत्ता तक का सफर

Follow Us