Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:आईआईटी कानपुर में पढ़ाने वाले एक प्रोफेसर ने किया विदेशी छात्रा से ग़लत तरीक़े का व्यवहार.. हटाए गए.!

यूपी:आईआईटी कानपुर में पढ़ाने वाले एक प्रोफेसर ने किया विदेशी छात्रा से ग़लत तरीक़े का व्यवहार.. हटाए गए.!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

देश के ख्याति प्राप्त तकनीकी शिक्षा कॉलेज आईआईटी कानपुर के एक प्रोफेसर पर उसी कॉलेज में पढ़ने वाली एक विदेशी छात्रा ने ग़लत तरीक़े से व्यवहार करने का आरोप लगाया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

कानपुर:शिक्षण संस्थानो में बीते कुछ सालों के अंदर पढ़ने वाली लड़कियों के ऊपर अलग अलग तरीक़े से हुई यौन उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि हुई है जो अपने आप मे एक बेहद ही शर्म की बात है।ताजा मामला देश के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से जुड़ा हुआ है।

क्या है पूरा घटना क्रम..?

आइआइटी कानपुर के डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने मंगलवार को मीडिया को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि पिछले सप्ताह संस्थान की एक छात्रा ने कमेटी से शिकायत की थी कि उसके साथ फैकेल्टी मेंबर ने गलत व्यवहार किया। इस पर संस्थान की आंतरिक जांच कमेटी ने सेक्शुअल हेरासमेंट ऑफ वूमेन एट वर्क प्लेस के तहत जांच की। इस कमेटी की प्राथमिक सिफारिश के आधार पर संबंधित फैकल्टी मेंबर को उस कोर्स के शिक्षण दायित्व से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा, एक बार आइसीसी की रिपोर्ट आने के बाद यदि दोषी पाया गया तो संबंधित फैकल्टी मेंबर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:प्रेमी प्रेमिका की फोन पर हुई बात फ़िर जंगल में मुलाकात..इसके बाद जो हुआ वो खौफनाक था!

बयान में कहा गया कि संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार कामकाजी महिलाओं के शोषण की रोकथाम के लिए (सेक्शुअल हेरासमेंट ऑफ विमन एट वर्कप्लेस) (विशाखा) के दिशा निर्देशों के आधार पर जांच आरंभ की और जिस पाठ्यक्रम में छात्रा पढ़ रही थी वहां से आरोपी शिक्षक को हटा दिया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us