हाथरस कांड:सीबीआई की चार्जशीट के बाद फ़िर गर्माने लगा माहौल..गाँव में पुलिस का पहरा बढ़ा.!
On
हाथरस के कथित गैंगरेप के बाद लड़की की हत्या के मामले में सीबीआई द्वारा कोर्ट में दाख़िल की गई चार्जशीट के गाँव का माहौल एक बार फ़िर गरमा गया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
लखनऊ: Hathras news हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गाँव में लड़की के साथ हुए कथित गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में उसी गाँव के ही रहने वाले चारों आरोपियों के विरुद्ध सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दाख़िल कर दी है।सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में पीड़िता द्वारा मरने से पहले दिए गए आख़री बयान को आधार बनाते हुए चारों के खिलाफ गैंगरेप औऱ हत्या की धराएं लगाई हैं।जिसके चलते गाँव में माहौल एक बार फ़िर गरमा गया है।
शुक्रवार को चारों आरोपियों के परिवार से मिलने के लिए करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ़ वीरू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह औऱ उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुँच गए।पुलिस को इसकी जैसे ही जानकारी हुई तो चौकन्ना हो गए।पुलिस ने करणी सेना के काफ़िले को सदाबाद में ही रोक लिया।

Tags:
Related Posts
Latest News
08 Oct 2026 09:25:50
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
