Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:हमीरपुर में 12 घण्टों के भीतर दूसरी मुठभेड़ 50 हज़ार का इनामिया गिरफ्तार..!

UP:हमीरपुर में 12 घण्टों के भीतर दूसरी मुठभेड़ 50 हज़ार का इनामिया गिरफ्तार..!
हमीरपुर:घटना की जानकारी देते एसपी श्लोक कुमार।

यूपी के हमीरपुर में मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई..जिसके बाद 50 हज़ार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

हमीरपुर:यूपी के हमीरपुर जिले में आज फिर पुलिस और बदमाशो के बीच मुड़भेड हो गयी जिसमे दोनों तरफ से ताबड़ तोड़ फायरिंग होने से हड़कंप मच गया।

यह मुड़भेड़ उस समय हुई जब पुलिस हमीरपुर महोबा जिले के बॉर्डर पर चेकिंग लगाकर संदिग्धों की जांच कर रही थी तभी वहां पहुचे बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी,पुलिस के आलाधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी और घायल हो गया।

पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आए बदमाश के ऊपर लूट जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने का आरोप है।हमीरपुर और महोबा जिले में मुकदमे दर्ज थे।और डीआईजी द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।आपको बता दें कि रविवार रात भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुस्कुरा थाना क्षेत्र मुठभेड़ हुई थी।जिसमें एक बदमाश को पकड़ लिया गया था।जबकि दो फरार हो गए थे।

ये भी पढ़े-UP:हमीरपुर से बड़ी ख़बर..पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़.जारी..ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंज उठा इलाक़ा..!

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के कैथा गाँव के नजदीक राठ पुलिस की टीम हमीरपुर महोबा जिले के बॉर्डर पर चेकिंग लगाए हुए थी तभी बाइक सवार दिनेश राजपूत वहां पहुंच गया,इनामिया बदमाश दिनेश राजपूत हमीरपुर और महोबा जिले में कई मामलों में वांछित है जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी,पुलिस के हत्थे चढ़ते ही दिनेश ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद मौके में मौजूद भारी पुलिस बल ने घेराबंदी कर दी और जबाबी फायरिंग में दिनेश राजपूत के पैर में गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गया l पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े-कानपुर कांड:फतेहपुर से दो संदिग्धों को पुलिस ने उठाया..भारी पुलिस बल इलाक़े में रहा मौजूद..!

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आज सुबह ज़िले के महोबा बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग अभियान चलाए हुए थी।तभी बाइक सवार एक व्यक्ति आया और पुलिस को देख भागने लगा।पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।जवाब में पुलिस की टीम ने भी आत्मरक्षा में फ़ायर किए और जवाबी कार्यवाही में पैर में गोली लगने से व्यक्ति घायल हो जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला यह 50 हज़ार का इनामिया बदमाश दिनेश राजपूत है।एसपी ने कहा कि अपराधियों की धरपकड़ इसी तरह शुरू रहेगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us