Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime in up:छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा को घर में घुसकर दबंगो ने मारी गोली..मौत.!

Crime in up:छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा को घर में घुसकर दबंगो ने मारी गोली..मौत.!
फिरोजाबाद:छात्रा के शव को ले जाती पुलिस।

यूपी के फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..यहाँ एक 16 वर्षीय छात्रा की घर मे घुसकर दबंगो ने गोली मार हत्या कर दी है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान ज़ोर शोर से चल रहा है।लेकिन महिलाओ के विरुद्ध अपराधों में कमी नज़र नहीं आ रही है।ताज़ा मामला फिरोजाबाद ज़िले से जुड़ा हुआ है।Firozabad news

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात क़रीब 12 बजे थाना रसूलपुर क्षेत्र के प्रेमनगर डाक बंगला गली नंबर दो निवासी अजय खटीक की 16 वर्षीय पुत्री ईशु की बाइक सवार तीन बदमाशोंं ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर एसएसपी सचिन्द्र पटेल, एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पिता ने पुलिस को बताया कि जिस समय यह घटना हुई परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे।नीचे उनकी बेटी अकेली सो रही थी।Firozabad crime news

पिता के मुताबिक उनकी बेटी रसूलपुर स्थित माता कलावती देवी स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी और स्कूल से लौटते समय कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी, जिसका उसने विरोध किया था।पिता का आरोप है कि बेटी द्वारा छेड़छाड़ का विरोध किए जाने के चलते दबंगों ने घर में घुसकर गोली मार बेटी की हत्या कर दी है।पिता ने हमलावरों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।Firozabad girl murder

एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि थाना रसूलपुर क्षेत्र प्रेमनगर में एक 16 वर्षीय लड़की की हत्या की सूचना मिली थी।मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।पूरे प्रकरण की गहनता से जाँच की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us