Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:युवक की गोली मारकर हत्या..इलाके में भारी तनाव.. पुलिस फोर्स मौक़े पर मौजूद!

फतेहपुर:युवक की गोली मारकर हत्या..इलाके में भारी तनाव.. पुलिस फोर्स मौक़े पर मौजूद!

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाकरगंज इलाक़े में गुरुवार देर रात हुए हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी ख़बर।

फ़तेहपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगी हुई आचार संहिता के बावजूद शहर में बढ़े हुए अपराध से शहरवासी ख़ौफ़ के साए में जीने को मजबूर हैं।
ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज पुलिस चौकी के समीप बेलदरैया मुहल्ले का है।शुरुआती जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे ऋषभ गुप्ता(24) पुत्र भगवानदीन गुप्ता की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है सूत्रों की माने तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार हत्या कर दी।गोली सीधे सिर में सटाकर मारी गई है जिससे ऋषभ की मौक़े पर ही मौत हो गई। 
वहीं युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए ऋषभ की माँ मुन्नी देवी ने मुहल्ले में रहने वाले किसी तनवीर की इस मामले में संलिप्तता की बात कहीं है। उनका कहना था कि उनके बेटे ने तनवीर से एक लाख रुपये लिए थे पैसे वापस न करने पर तनवीर द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। लेकिन इस घटना में सबसे चौकाने वाले तथ्य यह हैं कि गोली की आवाज़ न तो घर वालो को सुनाई दी ना ही पड़ोसियों को जब कि ऋषभ का शव घर के अंदर पाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार ऋषभ जब अस्पताल आया था तो उसका शरीर अकड़ चुका था। इसका मतलब यह है कि अस्पताल आने से कई घण्टे पहले ही ऋषभ की मौत हो चुकी थी।
देर रात शहर में हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ पुलिस के उच्चाधिकारी और सदर एसडीएम पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

घटना के बाबत जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us