Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:युवा कांग्रेसी नेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत..!

फतेहपुर:युवा कांग्रेसी नेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत..!
fatehpur news फ़ाइल फ़ोटो पंकज द्विवेदी।साभार-फेसबुक

युवा कांग्रेसी नेता पंकज द्विवेदी की बुधवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:बुधवार देर शाम उस वक़्त ज़िले में शोक की लहर व्याप्त हो गई।जब एक युवा नेता के मौत की ख़बर अचानक शहर में फ़ैली।

कांग्रेस यूथ कमेटी के जिला महासचिव पंकज द्विवेदी की बुधवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार जब वह अपनी बाइक से खागा से फतेहपुर की तरफ़ आ रहे थे तभी खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी मोड़ के समीप पीछे से आ रहा एक तेज रफ़्तार ट्रक कुचलता हुआ फ़रार हो गया।जिसके चलते पंकज की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पति को खाना लेकर गई पत्नी की दर्दनाक मौत..हत्या का आरोप.!

आपको बता दे कि पंकज ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से ही की थी और कम समय मे ही पंकज अपनी बेबाक़ कार्यशैली और तल्ख़ टिप्पणियों के चलते लोगों के बीच काफ़ी चर्चित हो गए थे।पंकज भले ही कांग्रेस से जुड़े रहे हो और सोशल मीडिया में अपनी तल्ख़ टिप्पणियों के लिए जाने जाते रहें हो लेक़िन सामाजिक रूप से वह काफ़ी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे जिसके चलते उनके अन्य दलों के स्थानीय नेताओं से भी अच्छे सामाजिक सम्बन्ध थे।

पंकज की मौत पर सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सन्तोष द्विवेदी ने कहा कि पंकज का असमय जाना फतेहपुर की युवा राजनीति में एक बड़ी शून्यता लाएगा।पंकज ने कम समय में ही लोगों के बीच अपने मिलनसार स्वभाव के चलते एक सम्मानित जगह बनाई थी।

पंकज की मौत की ख़बर सुनते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी जिला अस्पताल पहुंचे जहां पंकज का शव रखा हुआ है।बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर पंकज को श्रधांजलि दे रहे हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us