Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:जीएमआर कम्पनी की मनमानी के खिलाफ रोड जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन..!

फतेहपुर:जीएमआर कम्पनी की मनमानी के खिलाफ रोड जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

रेलवे के दोहरीकरण काम करा रही जीएमआर कम्पनी के खिलाफ ग्रामीणों ने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:अक्सर विवादों में रहने वाली जीएमआर कम्पनी एक बार फ़िर सोमवार को नए विवाद के साथ चर्चा में आई।कम्पनी के खिलाफ ग्रामीण सड़क पर उतर आए औऱ बिलन्दा अतरहा मार्ग जाम कर दिया।एकारी में बने कम्पनी के प्लांट में जा रहे अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया।

यह भी पढ़ें:फ़तेहपुर:जीएमआर कम्पनी पर करोड़ों के ग़बन का मुकदमा करने वाले की अवसाद में मृत्यु..'दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मुकदमा'-संतोष.!

जिसके बाद मौक़े पर थरियांव थाने की पुलिस भी पहुंची और घण्टों हंगामा चला।कम्पनी की तरफ़ से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला जिसके बाद फ़िर से आवागमन बहाल हो सका।

क्यों हो रहा था प्रदर्शन..

रेलवे के दोहरीकरण का काम करा रही जीएमआर कम्पनी का एक प्लांट बिलन्दा अतरहा मार्ग में एकारी गाँव के निकट बना हुआ है।इस प्लांट में बड़ी मात्रा में हर रोज़ कांट्रेक्शन का सामान ट्रक,ट्रेलर और डंफरो से पहुंचता है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बेरोजगार युवाओं से ठगी कर रही कम्पनी पर कसेगा प्रशासन का शिकंजा..डीआईजी ने दिए जांच के आदेश.!

ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों के निकलने के चलते पूरी रोड ध्वस्त हुई है।इतना ही इसी मार्ग के बीच में बनी एक पुलिया ओवरलोड वाहनों की निकासी के चलते बुरी तरह से टूट चुकी है।जिसमें हर रोज कोई न कोई राहगीर गिरकर चोटिल होता है।प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने बताया कि जीएमआर कम्पनी के अधिकारियों से जब इस रोड और टूटी हुई पुलिया के मरम्मतीकरण कराए जाने की बात कही जाती है तो ये लोग हर रोज केवल झूठा आश्वासन दे देते हैं।जबकि कम्पनी के प्लांट पहुंचने वाले ओवरलोड वाहनों की वजह से ही यह पूरी रोड ध्वस्त हुई है।

इस मामले पर युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कम्पनी के जीएम(GM) बी.डी. गुप्ता ने बताया कि उन्होंने आज से ही पुलिया और रोड के मरम्मतीकरण का काम कराने का आदेश दे दिया है।जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us