Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दो गुटों के ताजियादार आपस में भिड़े..फ़ोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद.!

फतेहपुर:दो गुटों के ताजियादार आपस में भिड़े..फ़ोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद.!
ताजिया फ़ाइल फ़ोटो

खागा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव में आज देर शाम ताजियादारों के बीच आपस में मारपीट हो गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:पूरे ज़िले में मनाया जा रहा मोहर्रम का त्योहार अब तक शांति व्यवस्था के साथ मनाया जा रहा है।लेक़िन आज देर शाम खागा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव में जुलूस के दौरान दो पक्षों के ताजियादारो के बीच विवाद हो जाने से पुलिस के हाँथ पैर फूल गए।हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस की सक्रियता के चलते एक बड़ा बवाल होते होते बच गया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:धाँय धाँय की आवाज़ से दहल उठा पटेल नगर..एक के बाद एक ताबड़तोड़ चार राउंड हुई फायरिंग..जाने फायरिंग के पीछे की कहानी!

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के करसुआ गाँव में आज देर शाम क़रीब 7 बजे गाँव के दो पक्षों के ताजियादारो के बीच जुलूस के दौरान विवाद हो गया बताया जा रहा हैं कि एक पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा ताजिया की फ़ोटो खींचने का विरोध दूसरे पक्ष के द्वारा किया गया बस इसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और फ़िर देखते ही देखते मारपीट हो गई जिसके चलते दोनों पक्षों से कुछ लोग चुटहिल हो गए।

घटना की जानकारी देते हुए सीओ खागा ने बताया कि दो पक्षों के ताजियादारो के बीच जुलूस के दौरान फ़ोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया लेक़िन मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर सुलह करा दिया।और पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के ताजिया को दफन करा दिया गया है।सीओ ने बताया कि मौक़े पर शांति व्यवस्था कायम है और गाँव मे पर्याप्त मात्रा में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us