Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:आग का कुंड बना मकान..घर में मौजूद दो मासूमों की मौत..!

फतेहपुर:आग का कुंड बना मकान..घर में मौजूद दो मासूमों की मौत..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

मलवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई।जिसके चलते घर मे मौजूद दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई..पढें पूरी खबर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:रविवार की दोपहर एक परिवार के लिए ऐसी काल बनी कि घर की सारी खुशियां ही तबाह हो गई।इस ह्रदय विदारक घटना में दो मासूम बहने आग की चपेट में आने से मौत की आगोश में समा गईं। (Fatehpur News)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:असली पुलिस के हत्थे चढ़ गया नकली पुलिस का गैंग..वर्दी पहन होती थी ट्रकों से वसूली..!

मामला मलवां (Malwan) थाना क्षेत्र के चितौरा(Chitaura) गाँव का है।जहाँ रविवार दोपहर अचानक एक घर में भयंकर आग लग गई।देखते ही देखते पूरा घर आग(Fire)का कुंड बन गया और घर मे खेल रही दो चचेरी बहने आग की चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार चितौरा गाँव के रहने वाले ननका रैदास का पूरा परिवार धान काटने के लिए खेतों में गया हुआ था घर में मात्र उनकी 6 साल की बेटी श्वेता मौजूद थी।इसी बीच ननका के छोटे भाई विजय की 4 वर्ष की पुत्री रजनी श्वेता के पास खेलने के लिए आ गई।इसके थोड़ी देर बाद घर मे अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जब तक पड़ोसी कुछ समझ पाते दोनों बच्चियां उसी आग में बुरी तरह झुलस गई।घर मे रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया साथ ही आग की चपेट में आने से दो बकरियों की भी मौत हो गई।

घटना के बाबत जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिलदेव मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस व फ़ायर बिग्रेड टीम तत्काल मौक़े पहुंची हैं।आग को काबू कर लिया गया है लेक़िन तब तक दो बच्चियों व दो बकरियों की आग में झुलस जाने से मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि आग लगने के पुख़्ता कारणों का अभी पता नही चल सका है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us