Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दर्दनाक-पिकअप और ट्रेलर की भिंड़त..हादसे में तीन की मौत!

फतेहपुर:दर्दनाक-पिकअप और ट्रेलर की भिंड़त..हादसे में तीन की मौत!
मृतकों को सदर अस्पताल लेकर आई एम्बुलेंस

शुक्रवार देर शाम मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर के समीप एक पिकअप औऱ ट्रेलर की भिड़ंत हो गई।जिसमें तीन लोंगो की मौक़े पर ही मौत हो गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर में तो मानो इस वक्त सड़क हादसों की बाढ़ सी आ गई है हर रोज हो रहे इन दर्दनाक सड़क हादसों में कई लोगों की सांसें वक़्त से पहले ही थम रही हैं।

ताजा मामला मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर के समीप नेशनल हाईवे का है।मिली जानकारी के अनुसार उल्टी दिशा में जा रहे एक ट्रेलर ने कानपुर से फतेहपुर की ओर आ रही पिकअप गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी जिसके चलते पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे ड्राइवर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल मरने वाले तीन लोगों में से दो की पहचान हो पाई है तीसरे के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

हादसे का शिकार हुए लोग...

1-नीरज कुमार(27)पुत्र रामाधार
निवासी अमौरा।

2- दीपक कुमार(19) पुत्र राजेश कुमार निवासी सगुनापुर थाना कल्याणपुर।

3-हादसे में अपनी जान गवाने वाले तीसरे व्यक्ति की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us