Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गाँव पहुंची मेडिकल टीम को बच्चा चोर गैंग समझ ग्रामीणों ने पीटा..पुलिस टीम पर भी किया पथराव,मौक़े पर भारी पुलिस फोर्स तैनात!

फतेहपुर:गाँव पहुंची मेडिकल टीम को बच्चा चोर गैंग समझ ग्रामीणों ने पीटा..पुलिस टीम पर भी किया पथराव,मौक़े पर भारी पुलिस फोर्स तैनात!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

प्रदेश भर में लगातार बच्चा चोर गैंग की फैलती अफवाह ने पुलिस के साथ साथ आम लोगों का भी जीना दुश्वार कर के रखा है..ताज़ा मामला फतेहपुर का है जहाँ बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम पर पथराव कर मारपीट की..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:प्रदेश भर में इन दिनों बच्चा चोर गैंग की अफवाह फैली हुई है।ख़ासकर ग्रामीण इलाकों में आए दिन इन अफवाहों के चलते किसी न किसी को इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है।लोग बच्चा चोर की आशंका पर फेरी वाले,भीख मांगने वाले और यहाँ तक की सरकारी विभाग के कर्मचारियों को भी बन्धक बनाकर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बर्दाश्त नहीं होगा पत्रकारों का उत्पीड़न, होगी आर पार की लड़ाई-जिला पत्रकार एसो/संघ!

ताज़ा मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गाँव का है जहाँ बुधवार दोपहर गाँव पहुंची स्वास्थ विभाग की एक टीम को गाँव वालों ने बंधक बनाकर पीटा इतना ही नहीं मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम के ऊपर भी लोगों ने पथराव कर दिया जिसके चलते दो पुलिस कर्मियों सहित कई लोग चुटहिल हो गए।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:नशाखोरी का अड्डा बना सरकारी अस्पताल..शाम होने से पहले ही छलकने लगते हैं ज़ाम.!

इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान रमेश ने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग की एक टीम सरकारी एम्बुलेंस से गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गाँव लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण और दवा बांटने के लिए पहुंची थी।लेक़िन तभी गाँव वालों के बीच यह अफवाह फैल गई कि यह बच्चा चोर गैंग है जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए उन्होंने वहां मौजूद स्वास्थ्य टीम के साथ हांथा पाई की साथ ही जब पुलिस की टीम गाँव पहुंची तो गाँव के कुछ लोगो ने पुलिस टीम के ऊपर भी पथराव किया।एसपी रमेश ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर और पुलिस व स्वास्थ्य विभिन्न की टीम पर पथराव करने वाले लोगों की पहचान कर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

एसपी ने की लोगों से अपील...

फतेहपुर पुलिस कप्तान रमेश ने आम लोगों से अपील की है कि जिले में किसी भी तरह का बच्चा चोर गैंग नहीं है।बच्चा चोरी को लेकर जो भी सूचनाएं फैलाई जा रही हैं वो पूरी तरह से फ़र्जी और अफवाह हैं।एसपी ने लोगों से कहा है कि यदि आपके क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना डायल 100 या नजदीकी पुलिस थाने में दे और किसी भी तरह स्व कानून अपने हाँथ में न ले।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us