Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पाइप लाइन काटकर डीज़ल चोरी करने वाले गैंग का मुख्य सरगना डीजल टैंकर सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा..ऐसे देता था चोरी को अंजाम.!

फतेहपुर:पाइप लाइन काटकर डीज़ल चोरी करने वाले गैंग का मुख्य सरगना डीजल टैंकर सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा..ऐसे देता था चोरी को अंजाम.!
पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त सोनू फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

बीते दिनों जनपद में इंडियन ऑयल की पाइप लाइन काटकर हुई डीजल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने धर लिया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: जनपद में बीते महीने की 23 तारीख़ को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन ऑयल की पाइप लाइन काटकर हुई डीजल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सभी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस डीजल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने घटना के 48 घण्टों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि इस घटना कांड का मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुखेंद्र निवासी पुवाया थाना किशनी जनपद मैनपुरी को रविवार के दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया शाह का मठ.! रशूखदार संतों के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन.!

क्या था पूरा मामला..

बीते 23 जून को मथुरा से बरौनी जाने वाली इंडियन पाइप लाइन को जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मौहार गाँव के क़रीब चोरों ने काट कर हजारों लीटर डीजल पार कर दिया था।जिले में हुई इस चोरी की घटना ने पुलिस के हाँथ पैर फुला दिए थे आनन फानन में पुलिस कप्तान ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी थी जिसका नतीजा यह हुआ कि घटना के खुलासे में लगी स्वाट टीम,सर्विलांस टीम व कल्याणपुर थाने की टीम को घटना के 48 घण्टों के अंदर ही कामयाबी मिल गई और डीजल  चोरी की घटना में शामिल पांच अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए।हालांकि उस वक्त इस गैंग का मुख्य सरगना व मास्टरमाइंड सोनू उर्फ सुखेंद्र निवासी मैनपुरी पुलिस से बचने में कामयाब हो गया था और फ़रार चल रहा था।जिसके गिरफ्तारी के लिए लगातार स्वाट टीम व सर्विलांस टीमें संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं।और फिर रविवार 30 जून को पुलिस को बड़ी सफलता हाँथ लग गई जिसका कारण इस डीजल चोरी गैंग का मुख्य सरगना सोनू उर्फ़ सुखेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने सोनू के पास से एक बड़ा डीजल टैंकर सहित डीजल निकालने के लिए प्रयोग किये जाने वाले कई उपकरणों को भी बरामद किया है।

ऐसे निकालते थे डीज़ल...

सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए एसपी रमेश ने बताया कि गिरफ्त आए सोनू ने बताया कि वह सबसे पहले पाइप लाइन बिजली की मदद से उसमें छेद कर देता था इसके बाद उसमें नली लगाकर पास में डीज़ल टैंकर खड़ा करके उसमें तेल भर लेते थे।पुलिस कप्तान ने यह भी बताया कि यह डीजल चोरी करके गाजियाबाद में सप्लाई करता था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us