Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:आम तोड़ने के विवाद में बाप बेटे में खूनी संघर्ष..बेटे ने पोते संग मिल की बुजुर्ग की हत्या!

फतेहपुर:आम तोड़ने के विवाद में बाप बेटे में खूनी संघर्ष..बेटे ने पोते संग मिल की बुजुर्ग की हत्या!
प्रतीकात्मक फोटो

थरियांव थाना क्षेत्र के दनियालपुर गाँव में आज दोपहर आम तोड़ने के विवाद में बाप बेटे के बीच हुई लड़ाई में बुजुर्ग बाप को अपनी जान गवानी पड़ी..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: आम तोड़ने को लेकर बाप बेटे के बीच इस क़दर विवाद बढ़ा की नौबत मारपीट तक आ गई और बेटे ने अपने बुर्जुग बाप के ऊपर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया जिसके चलते बुजुर्ग बाप की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़े:भाभी की मौत..भाई बहन का नाजायज़ रिश्ता तीन दिन औऱ चार मौतें..!

मामला थरियांव थाना क्षेत्र के दनियालपुर(कमालीपुर) गाँव का है जहाँ बुधवार दोपहर रामराज(65)पुत्र शंकर और उसके बेटे नरेंद्र के बीच एक आम के पेड़ से आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी लेक़िन इसी बीच नरेंद्र के दो बेटे संजय और जीतेन्द्र पहुंच गए और फ़िर दोनों बेटों संग मिलकर नरेंद्र ने अपने पिता रामराज पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दी जिसके चलते बुजुर्ग रामराज बुरी तरह घायल हो गया।रामराज को मरणासन्न करने के बाद तीनों आरोपी वहाँ से फ़रार हो गए।इधर जब विवाद की सूचना परिजनो को लगी तो उन्होंने आनन फानन में घायल रामराज को ईलाज के लिए भर्ती कराया जहां कुछ घण्टो बाद ही रामराज ने अपना दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े:फ़तेहपुर-धारदार हथियार से वार कर युवक को मौत के घाट उतारा..पुलिस जाँच में जुटी.!

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसओ थरियांव संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि बाप और बेटे के बीच आपस में आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई और मारपीट में पिता रामराज घायल हो गए और उनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।एसओ ने बताया कि शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा तीनो आरोपियों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us