Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:तीन दिनों के भीतर ही एक बार फ़िर राधानगर चौकी में बड़ा फेरबदल..दो उपनिरीक्षक इधर से उधर।

फतेहपुर:तीन दिनों के भीतर ही एक बार फ़िर राधानगर चौकी में बड़ा फेरबदल..दो उपनिरीक्षक इधर से उधर।

फतेहपुर पुलिस महकमे में इन दिनों दारोगो के ताबड़तोड़ तबादले हो रहे है मंगलवार रात भी दो चौकी प्रभारियो को इधर से उधर किया गया...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले की सबसे चर्चित शहर स्थित राधानगर पुलिस चौकी इन दिनों पुलिस महकमे में हो रहे तबादलों को लेकर चर्चा में है।हाल ही में जिस तरीक़े से पुलिस कप्तान रमेश ने महकमे के अंदर उपनिरीक्षको और निरीक्षको के इधर से उधर कई दफ़ा तबादले किए है वह अपने आप मे ख़ासा चर्चा का विषय रहा है।

लेक़िन इन सबमें सबसे ज़्यादा चर्चा राधानगर चौकी इंचार्ज को लेकर हो रही है क्योंकि हाल के दिनों में राधानगर चौकी में प्रभारी के रूप में कई उपनिरीक्षको की नियुक्ति हो चुकी है लेक़िन कोई भी दरोगा चौकी प्रभारी के पद पर ज़्यादा टिक नहीं सका है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:ताश के पत्तों की तरह फेंटे जा रहे दरोगा..राधानगर चौकी इंचार्ज समेत देर रात हुआ बड़े पैमाने पर फेरबदल!

आपको बता दे कि अभी बीते 26 जुलाई को देर रात पुलिस कप्तान ने कुल 14 उपनिरीक्षको के तबादले किए थे जिसमें क़रीब 6 चौकी प्रभारी भी शामिल थे।26 जुलाई को देर रात हुए तबादले में राधानगर चौकी प्रभारी गोविंद सिंह चौहान को हटाकर एसपी ने प्रदीप कुमार यादव को राधानगर चौकी का प्रभारी बनाया था लेक़िन तीन दिनों के अंदर ही आज मंगलवार रात राधानगर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार यादव को महिचा मंदिर पुलिस चौकी कोतवाली खागा का प्रभारी बना दिया गया और वहां के प्रभारी रहे हेमेंद्र प्रताप सिंह को राधानगर चौकी का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us