Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च..मनचलों के विरुद्ध अभियान चला कार्यवाही के निर्देश!

फतेहपुर:एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च..मनचलों के विरुद्ध अभियान चला कार्यवाही के निर्देश!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

ज़िले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए आज शाम एसपी ने मय पुलिस बल के साथ शहर के शांतिनगर इलाके में पैदल मार्च किया...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:शहर में क़ानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए जिले के पुलिस कप्तान रमेश द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है हालांकि उनके ही कुछ मातहतो की लचर कार्यशैली के चलते कभी कभी ज़िले में कानून व्यवस्था डांवाडोल हो जाती है।कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के क्रम में आज शाम पुलिस अधीक्षक रमेश ने पुलिस बल के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के शांतिनगर इलाके मे पैदल मार्च किया।मार्च के दौरान एसपी ने आम लोगों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

मनचलों को चिन्हित करने के निर्देश..

एसपी रमेश पैदल गस्त के दौरान शांतिनगर क्षेत्र के उन इलाक़े में भी पहुंचे जहां ज्यादातर भीड़भाड़ बनी रहती हैं।एसपी रमेश ने ऐसे स्थानों पर छेड़छाड़, लड़कियों से छींटाकशी आदि करने वाले को लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए।

सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने को कहा..

पैदल गस्त के दौरान एसपी ने शांतिनगर इलाके में रोड किनारे अनावश्यक रूप से फैले हुए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने के लिए लोगों को कहा।साथ ही उन्होंने व्यापारियों से बातचीत करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध हुई कार्यवाही..

पैदल गस्त के दौरान एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पूजा यादव, सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा,सदर कोतवाली प्रभारी जीतेन्द्र सिंह व यातायात प्रभारी आशीष सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।इसी दौरान जब यातायात प्रभारी आशीष सिंह की नज़र नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर पड़ी तो उन्होंने वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लोगों से यातायात नियम पालन करने की अपील की।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us