Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:रात में चली एसपी प्रशान्त वर्मा की तबादला एक्सप्रेस..दो थाना प्रभारी लाइन हाज़िर..!

फतेहपुर:रात में चली एसपी प्रशान्त वर्मा की तबादला एक्सप्रेस..दो थाना प्रभारी लाइन हाज़िर..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

एसपी प्रशान्त वर्मा ने मंगलवार को 5 निरीक्षको व एक उपनिरीक्षक सहित कुल 6 तबादले कर दिए..पढ़े पूरी सूची युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:मंगलवार रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ।अपराध नियंत्रण व आपराधिक घटनाओं के खुलासे में नाकाम थाना प्रभारियों पर एसपी की नज़र टेढ़ी हो गई।मंगलवार रात में हुए इस फेरबदल में दो थानेदारों से थाना छिनने के साथ ही उनको सीधे पुलिस लाइन भेज दिया गया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बड़ा सवाल-डीएम के लगातार औचक निरीक्षणों के बावजूद क्यों नहीं सुधर रहीं हैं जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं..!

इस बार चली एसपी की तबादला एक्सप्रेस में सदर कोतवाली के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के कद को एसपी ने छोटा करते हुए डीसीआरबी सेल का प्रभारी बना दिया।जितेंद्र कुमार सिंह की जगह पुलिस लाइन में तैनात रवींद्र श्रीवास्तव को थाना कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़े-यूपी:CAB के विरोध में प्रदर्शन..इंटरनेट सेवा बन्द..चारो तरफ़ पुलिस का पहरा यूनिवर्सिटी को खाली कराने का काम शुरू..जानें डीजीपी ने क्या कहा..?

स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह को खखरेरू थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।आपराधिक घटनाओं का खुलासा न पाने के चलते एसपी ने खखरेरू के प्रभारी विजय कुमार राय को लाइन की हवा खिला दी है।इनके अलावा डीसीआरबी के प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव को स्वाट टीम को प्रभारी नियुक्त किया गया तो वहीं लंबे समय से थानेदारी कर रहे उपनिरीक्षक कमलेश पाल को किशनपुर थाने से पुलिस लाइन भेज दिया गया है।फ़िलहाल किशनपुर में अभी नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us