Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर-लूटकांड से नाराज हुए एसपी ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध की कड़ी कार्यवाही..कई और रडार में..!

UP:फतेहपुर-लूटकांड से नाराज हुए एसपी ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध की कड़ी कार्यवाही..कई और रडार में..!
sp prashant verma फ़ाइल फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

अपराध नियंत्रण में फेल थानाध्यक्ष को एसपी ने शुक्रवार सुबह लाइन हाज़िर कर दिया..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:शुक्रवार सुबह एसपी प्रशान्त वर्मा ने औंग थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक राकेश मौर्या के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया।एसपी की कार्यवाही से महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। (ips prashant verma)

ये भी पढ़े-UP:बंधक बनाए गए बच्चों को पुलिस ने इस तरह छुड़ाया.. बदमाश की मौत..!

आपको बता दे कि बुधवार देर रात औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव में हथियारों से लैस बदमाशों ने लूट के इरादे से एक घर में धावा बोल दिया।लेक़िन घर वालों के उठ जाने से बदमाशो ने फायरिंग कर दी जिसमें एक लड़के को गोली लग गई जिसे गम्भीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौक़े से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि गाँव वालो की तरफ़ से भी बदमाशों के ऊपर जवाबी फायरिंग की गई है जिसके चलते एक बदमाश के घायल होने की सूचना है।लेक़िन घायल साथी को बदमाश किसी तरह मौक़े से निकाल ले गए हैं। (fatehpur aung loot)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर कुछ इस अंदाज में पहुंची गंगा यात्रा..!

घटना की सूचना पर एसपी प्रशान्त वर्मा मौक़े पर पहुंचे थे।और उन्होंने घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

ज़िले में लगातार बढ़ रहे अपराध ने एसपी की चिंता बढ़ा दी है।शुक्रवार सुबह एसपी ने अपराध नियंत्रण में फेल औंग थानाध्यक्ष को लाइन हाज़िर कर दिया है।साथ ही ज़िले के कुछ और थाना प्रभारियों पर भी एसपी की नज़र है।इन थानों में भी एसपी की कार्यवाही जल्द हो सकती है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us