Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:स्वीट हाउस के काउंटर में रखी पूरी मिठाई साफ़ कर गए चोर..साथ में नगदी और टीवी भी..!

फतेहपुर:स्वीट हाउस के काउंटर में रखी पूरी मिठाई साफ़ कर गए चोर..साथ में नगदी और टीवी भी..!
Fatehpur news फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

बीती रात चोरों ने शहर के स्वीट हाउस को अपना निशाना बनाया..पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस में दी है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:शहर में आए दिन हो रही चोरियों से लोग परेशान हो चुके हैं।बीते शनिवार की रात चोरों ने एक स्वीट हाउस को अपना निशाना बनाया।हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर यह चोरी हुई वहां से सदर कोतवाली की जेल चौकी कुछ दूरी पर ही है। (Fatehpur news)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सर्दी का सितम-अब इस तारीख़ तक के लिए बन्द हुए स्कूल कॉलेज..युगान्तर प्रवाह पर देखें असली आदेश..!

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ताम्बेश्वर मंदिर के पीछे जेल चौराहे(अग्रसेन चौराहे) पर तुषार स्वीट हाउस नाम से एक मिठाई की दुकान है।शनिवार की रात चोरों ने इसी दुकान को अपना निशाना।चोर शटर काटकर अंदर घुस गए और दुकान के गुल्लक में रखी हुई क़रीब पांच हजार की नगदी और काउंटर में रखी सारी मिठाई पार कर दी।सुबह जब दुकान के मालिक गंगाचरण तिवारी पहुंचे तो शटर टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए। (up news)

ये भी पढ़े-फतेहपुर-बिजली चोरी में ढाबा संचालक सहित धरे गए कई नामचीन..विजलेंस के छापे से फैली सनसनी.!

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गंगाचरण ने बताया कि बीती रात उनके घर और दुकान में कुछ अज्ञात चोरों ने घुसकर नगदी सहित एक एलईडी टीवी और दुकान में रखी मिठाई चुरा ली है।उन्होंने बताया कि उनके शहर में दो मकान हैं वह अपने पुराने मकान में रहते हैं और इस मकान में वह नीचे मिठाई की दुकान चलाते हैं।हर रोज की तरह वह आज भी दुकान बन्दकर अपने पुराने मकान सोने के लिए चले गए थे।रविवार की सुबह जब वह पहुंचे तब उनको जानकारी हुई। 

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us