Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस के सामने आ गई कार..और हो गया ये भयावह हादसा..दो दर्जन घायल.!

फतेहपुर:ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस के सामने आ गई कार..और हो गया ये भयावह हादसा..दो दर्जन घायल.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:आज दोपहर जनपद के कल्याणपुर थाना (kalyanpur)क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा (Road accident) हो गया जिसमें क़रीब 2 दर्जन लोग घायल हो गए।घायलों में कई की हालत बेहद गम्भीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:डीएम आंजनेय का जाता था जिस दुकान से सामान..वह जलकर खाक हो गई..!

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के Nh2 पर स्थित एसएसजी कालेज के समीप एक कार और रोडवेज की आमने सामने भिड़ंत हो गई।जिसके चलते बस एक हाइवे से नीचे कूद गई।और बस में बैठे क़रीब 2 दर्जन यात्री घायल हो गए।साथ ही कार सवार महिला और पुरुष बुरी तरह घायल हो गए दोनों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

घायलों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तत्काल उपचार हेतु पीएचसी गोपालगंज भेजा है।जहां से डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया है।

कैसे हुआ हादसा..

हादसे की मुख्य वजह एक ट्रक को बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार प्रयागराज से कानपुर जाने वाले रुट पर एक कार जा रही थी अचानक पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी जिससे कार डिवाइडर को क्रॉस करती हुई कानपुर से इलाहाबाद की तरफ जा रही फ़जलगंज डिपो के सामने आ गई जिसके बाद रोडवेज बस और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई और ये बड़ा हादसा हो गया।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us