Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:ट्रैक्टर से जा भिड़ी रोड़वेज बस..एक की मौत..कई घायल..मोबाइल चला रहा था बस का ड्राइवर.!

फतेहपुर:ट्रैक्टर से जा भिड़ी रोड़वेज बस..एक की मौत..कई घायल..मोबाइल चला रहा था बस का ड्राइवर.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

आज शाम एक रोडवेज की बस ट्रैक्टर से जा भिड़ी जिसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि कई लोग घायल हो गए..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बस के परिचालक को जिस बात का अंदेशा था आखिरकार वही हुआ!और बस एक ट्राली लगे ट्रैक्टर से जा भिड़ी।(Road Accident)दरअसल आज शाम क़रीब 5 बजे मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा मोड़ अंतर्गत Nh2 पर उत्तर प्रदेश परिहवन की जनरथ बस ने आगे जा रहे एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर रोड पर ही पलट गया और ट्रैक्टर के ड्राइवर की मौक़े पर ही मौत हो गई।जबकि बस में बैठे हुए कई लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:हाईवे पर पलटा सवारियों से भरा तेज़ रफ़्तार विक्रम..एक की मौत..चार गम्भीर.!

बस के परिचालक(कंडक्टर) विजय सिंह ने बताया कि बस का ड्राइवर अरुण यादव लगातार मोबाइल पर बात कर रहा था।बार बार मना करने के बावजूद वह नहीं माना।मोबाइल पर बात करने की वजह से उसका ध्यान भटक गया और उसने बस को ट्रैक्टर से भिड़ा दिया।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक ननकऊ(30) पुत्र शुखदेव रैदास निवासी मेवली बुजुर्ग ट्राली में धान की बोरियां लादकर जा रहा था तभी पीछे से आ रही जनरथ बस ने मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा मोड़ के क़रीब उसके ट्राली लगे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे ट्रैक्टर पलट गया और उसी के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।जबकि बस में बैठे हुए कई लोग घायल हो गए।

ट्रैक्टर चालक ननकऊ के मौत की ख़बर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अरुणा व अन्य का रो रोकर बुरा हाल है।मृतक की शादी क़रीब 5 साल पहले थरियांव थाना क्षेत्र के टीसी गाँव मे में रहने वाली अरुणा पुत्री राम लखन रैदास के साथ हुई थी।मृतक के एक चार साल का पुत्र साहिल और क़रीब 4 माह की पुत्री मानवी है।

मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us