Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मृत पाए गए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी,हत्या की आशंका.!पुलिस जांच में जुटी।

फतेहपुर:संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मृत पाए गए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी,हत्या की आशंका.!पुलिस जांच में जुटी।
प्रतीकात्मक फोटो

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत किराए के मकान में रह रहे क्षेत्रीय विपणन अधिकारी का शव मकान के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: बिंदकी तहसील में कार्यरत क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अशोक कुमार का बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ही क़स्बे में अपने कमरे के अंदर मृत अवस्था मे मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-गाजीपुर असोथर रोड में बस पलटने के बाद आक्रोशित भीड़ हुई बेक़ाबू..तोड़ी गई एम्बुलेंस..प्रशासन से झड़प.!

जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के रहने वाले अशोक कुमार(54) बतौर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी बिंदकी में कार्यरत थे और क़स्बे में ही ललौली रोड स्थित एक मकान के कमरे में रहते थे। सोमवार शाम क़रीब 5:30 बजे वह अपने कमरे के अंदर मृत अवस्था मिले।क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के मौत की ख़बर पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच पड़ताल में जुट गई।

क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने.?

घटना के बाबत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अशोक कुमार की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।विपणन अधिकारी के अपने ही कमरे के अंदर मृत मिलने की सूचना पर तत्काल मौक़े पर पुलिस पहुंची थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।एसपी रमेश ने बताया कि विपणन अधिकारी के मौत की सूचना इलाहाबाद में रह रहे उनके परिजनों को दे दी गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us