Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी..बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी से क़रीब 12 लाख बरामद!

फतेहपुर:पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी..बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी से क़रीब 12 लाख बरामद!
गाड़ी की जांच करने पहुंचे एसपी कैलाश सिंह

शहर नऊआबाग इलाक़े में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से करीब 12 लाख रुपए बरामद किए हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस द्वारा गाड़ियों की चेकिंग का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।शनिवार दोपहर जिले की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाँथ लगी जब ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बैगर नम्बर की बोलेरो गाड़ी से 11 लाख 71 हज़ार 700 रुपए बरामद किए।

ये भी पढ़े: चुनावों से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अवैध शस्त्र बनाने वाली फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़.!

युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए ट्रैफिक उपनिरीक्षक आशीष सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आज नऊआबाग चौराहे पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था उसी चेकिंग के दौरान जब एक बग़ैर नम्बर प्लेट की बोलेरो गाड़ी जो कि कानपुर की तरफ़ से शहर अंदर ओर आ रही थीं उसकी चेकिंग की गई तो उसमे से 11 लाख 71 हजार 700 रुपए बरामद हुए।इतनी बड़ी रकम को देखते हुए जब गाड़ी में सवार लोगों से पूछा गया तो वह इस रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके।टीएसआई ने बताया कि गाड़ी में सवार तीनो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया है जहां पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us