
फतेहपुर:पशु तस्करी में लिप्त तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े..!
On
गाजीपुर थाने की पुलिस द्वारा गोवध अधिनियम सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित तीन अभियुक्तों को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट...
फ़तेहपुर: बुलन्दशहर में हुई हिंसा के बाद से पूरे प्रदेश में गौ तस्करी व गौवंश की सुरक्षा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है।जहां भी पुलिस को किसी भी प्रकार का सुराग मिलता है उस पर तुरंत कार्यवाई की जा रही है।
इसी क्रम में फतेहपुर पुलिस अधीक्षक राहुल राज के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित और आपराधिक छवि वाले अभियुक्तों पकड़ा जा रहा है।शुक्रवार को गाजीपुर थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह द्वारा गोवध अधिनियम सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित तीन अभियुक्तों कयूम पुत्र अली हुसैन निवासी मोहनखेड़ा भदवा थाना मलवां, सुरज पुत्र मीर खां,कल्लू पुत्र नबी शेर निवासी गाजीपुर थाना गाजीपुर को गिरफ़्तार किया गया तथा उनपर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Tags:
Related Posts
Latest News
04 Nov 2026 08:18:04
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
