Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में लेखपालों का भ्रष्टाचार चरम पर..फ़िर वायरल हुआ घूसख़ोरी का वीडियो..!

UP:फतेहपुर में लेखपालों का भ्रष्टाचार चरम पर..फ़िर वायरल हुआ घूसख़ोरी का वीडियो..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर ज़िले में लेखपालों द्वारा लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा है.. बुधवार को एक लेखपाल का घूसख़ोरी का वीडियो फ़िर वायरल हुआ है..जिसपर डीएम ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर लेखपाल को निलंबित करने का पत्र जारी किया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में आए दिन सरकारी कर्मचारियों के रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं।इन सबमें सबसे ज़्यादा मामले राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारियों के हैं।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में शहर के इस इलाक़े में पेपर देने जा रहा छात्र बीच रास्ते से हुआ ग़ायब..परिजन परेशान.!

खासकर राजस्व विभाग के सबसे निचली कड़ी के कर्मचारियों (लेखपाल) द्वारा जिस तरह से किसानों का हर छोटी बड़ी चीज के लिए उत्पीड़न किया जा रहा है वो बेहद अफ़सोस जनक है।लेखपालों द्वारा रिश्वत लेने के कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहें हैं।डीएम द्वारा निलंबन की कार्यवाही की भी का जा रही है।बावजूद इसके लेखपालों की फितरत में कोई ख़ास परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है। (fatehpur lekhpal viral video)

ये भी पढ़े-कोरोना का कहर:फतेहपुर में निजी स्कूल संचालकों को नहीं है बच्चों की फ़िक्र..आदेश के बावजूद धड़ल्ले से खुल रहे ये स्कूल..!

ताज़ा मामला बिंदकी तहसील क्षेत्र का है।यहाँ देवरी बुजुर्ग क्षेत्र में तैनात लेखपाल सुरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा दैवीय आपदा सहायता राशि प्राप्त हेतु खसरा बनवाने पहुँचे एक किसान से रिश्वत की मांग की।जिसपर किसान ने दो सौ रूपये उक्त लेखपाल दे दिए लेक़िन इसी बीच इस पूरे लेनदेन का वीडियो वहाँ मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मचा।डीएम संजीव सिंह ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी बिंदकी को पत्र लिखकर आरोपी लेखपाल सुरेंद्र कुमार तिवारी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us