Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में बोर्ड परीक्षा का दबाव सहन न सके छात्र-छात्रा..उठा लिया दर्दनाक क़दम..!

UP:फतेहपुर में बोर्ड परीक्षा का दबाव सहन न सके छात्र-छात्रा..उठा लिया दर्दनाक क़दम..!
Fatehpur news:मृतक विनय-फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर ज़िले में दो अलग अलग थाना क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाले यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों ने परीक्षा के दबाव के चलते आत्महत्या कर ली..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बीते 18 फ़रवरी से शुरू हैं।शासन की सख़्ती के चलते इस बार बोर्ड परीक्षाओं में नक़ल पर पूरी तरह से नकेल लगाई गई है।जिसके चलते बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही मैदान छोड़ दिया है।वहीं कुछ जगहों से छात्र, छात्राओं द्वारा परीक्षा के दबाव में आत्महत्या करने की भी खबरें सामने आ रहीं हैं। (up borad exam)

ये भी पढ़े-Indian idol 11 Winner:सड़क पर बूट पालिस से लेकर सुरों के विजेता बनने तक की कहानी..!

ताज़ा मामला यूपी के फतेहपुर ज़िले का है।यहां रविवार शाम इंटरमीडिएट की छात्रा और हाईस्कूल के एक छात्र की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के गंगचौली बुजुर्ग गाँव निवासी कमलेश तिवारी की 18 वर्षीय बेटी कोमल तिवारी कक्षा 12 की छात्रा थी।बोर्ड परीक्षा की वजह से काफ़ी दिनों से दबाव में थी।रविवार शाम जब कोमल घर में अकेले थी तो उसने गले में दुपट्टा बांध फांसी लगा ली।थोड़ी देर बाद जब कोमल की मां घर पहुंची तो उसने कोमल को फंदे से लटकते देखा।जब तक परिजन उसे नीचे उतारते उसकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर-युवक के अंतिम संस्कार में पहुँची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा..!

बताया जा रहा है कि मृतका कोमल के पिता कमलेश दूध का व्यवसाय करते हैं।जिस वक्त कोमल ने फांसी लगाई उस वक्त कमलेश घर से बाहर थे और कोमल की मां पशुओं को चारा डालने के लिए घर के बाहर आई हुई थी।इसी दौरान कोमल ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़े-ट्रम्प का भारत दौरा:व्हाइट हाउस से निकले ट्रम्प..इन जगहों पर हैं कार्यक्रम..जानें यात्रा का पूरा शेड्यूल.!

दूसरा मामला मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गाँव का है।यहां रहने वाले रामकुमार का 16 वर्षीय बेटा विनय कुमार नजदीक के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ता था।बताया जा रहा है कि विनय पिछले कुछ दिनों से ग़लत संगत में पड़ गया था।जिसके चलते घर वाले अक्सर डांट देते थे।बोर्ड परीक्षा की वजह से बीते शनिवार को भी परिजनों ने डांट दिया था।जिससे छुब्ध होकर विनय ने शनिवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया।आनन फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए जहां से डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया था।लेक़िन रविवार शाम इलाज़ के दौरान विनय ने दम तोड़ दिया।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us