Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में शहर के इस इलाक़े में पेपर देने जा रहा छात्र बीच रास्ते से हुआ ग़ायब..परिजन परेशान.!

UP:फतेहपुर में शहर के इस इलाक़े में पेपर देने जा रहा छात्र बीच रास्ते से हुआ ग़ायब..परिजन परेशान.!
फतेहपुर:गुम छात्र हेमराज सिंह।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक छात्र पिछले दो दिनों से ग़ायब है।अब तक पुलिस गुम हुए छात्र का कोई सुराग़ नहीं लगा पाई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:पिछले दो दिनों से एक छात्र लापता है।परिजनों द्वारा पुलिस में सूचना दिए जाने के बाद गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।लेक़िन अब तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।परिजन अनहोनी की शंका ज़ाहिर करते हुए काफ़ी परेशान हैं।मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।(fatehpur missing student)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में इस शिक्षक का मासूम बेटा दिनदहाड़े हुआ गुम..पुलिस का सर्च अभियान जारी..!

जानकारी के अनुसार शहर के प्रथ्वीपुरम ताम्बेश्वर रोड इलाके में रहने वाले भुजबल सिंह जो कि शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं।उनका 16 वर्षीय बेटा हेमराज उर्फ़ मोहित सिंह नउवाबाग़ डाक बंगला के निकट स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है।

ये भी पढ़े-कोरोना का कहर:फतेहपुर में निजी स्कूल संचालकों को नहीं है बच्चों की फ़िक्र..आदेश के बावजूद धड़ल्ले से खुल रहे ये स्कूल..!

स्कूल में इन दिनों परीक्षाएं शुरू थीं।बीते 16 मार्च की सुबह हेमराज अपने घर से करीब सवा आठ बजे पेपर देने के लिए निकला था।लेक़िन उस दिन वह पेपर देने ही नहीं पहुंचा।जब स्कूल टाइम ख़त्म हुआ और हेमराज घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने स्कूल में जानकारी ली।पता चला कि वह तो आज स्कूल आया ही नहीं।इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से हर जगह खोजबीन की लेक़िन हेमराज का कोई पता नहीं चल सका।परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी जिसके बाद सदर कोतवाली में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई।

ये भी पढ़े-UP Panchayat Election:फतेहपुर में ऐसे ग्राम प्रधान इस बार नहीं लड़ पाएंगे..चुनाव..!

गुम हुए छात्र हेमराज के पिता भुजबल ने बताया कि उनका बेटा अचानक इस तरह कैसे ग़ायब हो गया उन्हें ख़ुद नहीं समझ आ रहा है।उन्होंने बताया कि बेटा मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ है।और घर में भी किसी तरह की कोई ऐसी बात नहीं हुई जिससे उसके ग़ायब होने का कुछ कारण पता चल सके।

सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गुम छात्र को ढूंढने के लिए पुलिस की टीमें लगीं हुईं हैं।जल्द ही छात्र का पता लगा लिया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us