Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:युवक के अंतिम संस्कार में पहुँची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा..!

UP:युवक के अंतिम संस्कार में पहुँची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा..!
Fatehpur news फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर ज़िले में रविवार को एक युवक के अन्तिम संस्कार में पहुँची स्थानीय थाने की पुलिस टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया..क्या है पूरा मामला. पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट..

फतेहपुर:गाँव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस युवक के अंतिम संस्कार में मौके पर पहुंची थी।लेक़िन पुलिस को देखते ही मौजूद ग्रामीण उग्र हो गए।और पथराव कर दिया।ग्रामीणों को उग्र होता देख पहुंची टीम मौक़े से भाग खड़ी हुई।पुलिस पर आरोप है कि हत्या के मामले को एक्सीडेंट का रूप दे दिया गया है।परिजन और ग्रामीण इसी बात को लेकर नाराज थे।मामला ज़िले के हथगाम थाना क्षेत्र का है। (fatehpur news)

ये भी पढ़े-UP:सोनभद्र की पहाड़ी में सोने की खान होने के दावे को जीएसआई ने नकारा..!

जानकारी के अनुसार हथगाम में रहने वाले प्रमोद प्रजापति (35) का शव खागा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सड़क किनारे बीते शुक्रवार की रात मिला था।पुलिस ने सड़क हादसे में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी।लेक़िन परिजन प्रमोद की हत्या किए जाने की बात कह रहे थे।रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन गाँव में ही खेतों पर प्रमोद का अंतिम संस्कार करने के लिए इकठ्ठा हुए थे।सारी तैयारियां पूरी थी।चिता भी जलने को तैयार थी।इसी बीच वहां स्थानीय थाने की एक पुलिस टीम जीप से पहुंच गई।पुलिस को देखते ही ग्रामीण भड़क गए और पथराव कर दिया।जिसके चलते मौके से पुलिस टीम को भागना पड़ा।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर-पिकअप में भरकर जा रहे थे गौवंश..अचानक पहुंच गए बजरंगी..फ़िर..?

हालांकि पुलिस पर पथराव की सूचना पर थानेदार आदित्य सिंह के साथ कई और थानों का फ़ोर्स पहुंच स्थित को नियंत्रण करने में जुटा हुआ है।मृतक की पत्नी के अनुसार उसके पति की हत्या की गई है जबकि इस पूरे मामले को पुलिस एक्सीडेंट का रूप दे रही है। (up news )

इस मामले पर जानकारी देते हुए हथगाम थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि शव खागा कोतवाली क्षेत्र में मिला था इस लिए मामले की रिपोर्ट खागा कोतवाली में दर्ज हुई है।परिजन मामले की जांच और मुआवजे की मांग कर रहे थे।सभी को समझा बुझाकर शांत कराया गया है।मौके पर शांति है।थानाध्यक्ष ने पुलिस पर पथराव की बात से इंकार किया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us