Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर के इस फेमस रेस्टोरेंट पर प्रशासन ने मारा छापा..जुर्माने सहित तीन दिन के लिए बन्द..!

UP:फतेहपुर के इस फेमस रेस्टोरेंट पर प्रशासन ने मारा छापा..जुर्माने सहित तीन दिन के लिए बन्द..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

शुक्रवार को जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने पटेल नगर चौराहे स्थित एक फेमस रेस्तरां में छापेमारी की..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:शुक्रवार को शहर के एक फेमस रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए दस हज़ार रुपये का जुर्माना औऱ रेस्टोरेंट को अगले तीन दिनों तक बन्द रखने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में सिग्नल लाल कर ट्रेन लूटने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार..जीआरपी के खुलासे को लेकर उठे सवाल..!

जानकारी के अनुसार शहर के पटेल नगर चौराहे में स्थित माया श्याम रेस्टोरेंट में बचा हुआ खाना और निष्प्रयोज्य सामग्री को नालियों में बहाया जा रहा था।जिसके चलते आस पास के इलाकों में गंदगी और दुर्गंध फैल रही थी।

शुक्रवार दोपहर रेस्टोरेंट में एएसडीएम प्रियंका सिंह, नगर पालिका ईओ मीरा सिंह नायब तहसीलदार सन्तराज सिंह सहित खाद्य विभाग की टीम पहुंची।और संचालक को सख़्त निर्देश देते हुए दस हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया।साथ ही होटल को तीन दिनों तक बन्द रखकर निष्प्रयोज्य सामाग्री का उचित निस्तारण करने का आदेश दिया।

ये भी पढ़े-UP:होली पर करनी हो बस से यात्रा..तो परेशान न हो..परिवहन निगम दे रहा है ये सुविधा..!

संचालक ने तत्काल जुर्माने की राशि जमा कर दी है।साथ ही होटल से निकलने वाली गंदगी का उचित निस्तारण करने का वादा करते हुए आगे से इस तरह की गलती न होने की बात कही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us