Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में इस शिक्षक का मासूम बेटा दिनदहाड़े हुआ गुम..पुलिस का सर्च अभियान जारी..!

UP:फतेहपुर में इस शिक्षक का मासूम बेटा दिनदहाड़े हुआ गुम..पुलिस का सर्च अभियान जारी..!
Fatehpur news:आनन्द भदौरिया।फ़ाइल फ़ोटो

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िले में गुरुवार देर शाम शहर के हरिहरगंज इलाके में रहने वाले एक सरकारी शिक्षक का 13 वर्षीय बेटा गुम हो गया है..पढ़े पूरी खबर..युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:शहर में गुरुवार देर शाम उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब हरिहरगंज इलाक़े से एक 13 वर्षीय बच्चा अचानक गुम हो गया।परिजनों ने पुलिस में सूचना दी है।जिसके बाद से पुलिस बच्चे को ढूढ़ने में लगी हुई है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में अन्ना पशुओं से फसलों को बचाने के लिए लगे तार बने जानलेवा..एक की मौत..एक गम्भीर..!

जानकारी के अनुसार शहर के हरिहरगंज इलाक़े के कृष्णा कालोनी में रहने वाले शिक्षामित्र संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया (जो कि वर्तमान में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं।) का कक्षा सात में पढ़ने वाला क़रीब 13 वर्षीय पुत्र आनन्द भदौरिया घर से शाम को क़रीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाले अपने एक हमउम्र दोस्त के साथ खेलने के लिए निकला था।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में होली के दिन जुआड़ियों का शिकार बना तीन साल का मासूम..माँ का रो रोकर बुरा हाल.!

जब काफ़ी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई और आस पास लोगों से पूछना शुरू किया।लेक़िन बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका।उस बच्चे का से भी जानकारी ली गई जिसके साथ आंनद गया हुआ था वह भी ज्यादा कुछ नहीं बता सका।आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो बच्चा अंतिम बार शाम को क़रीब 6:05 पर रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर बने एक मंदिर के बगल वाली गली में दिखा है।इसके बाद वहाँ से बच्चा किस ओर गया यह पता नहीं चल सका है। (fatehpur news)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में किशोरी के साथ दरिंदे ने किया ग़लत काम..पानी भरने गई थी..!

मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पूरे शहर की पुलिस फोर्स बच्चे को ढूढ़ने के लिए सर्च अभियान चलाए हुए है।खबर लिखे जाने तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका था।

इन नम्बरों पर दे सूचना..

परिजनों की तरफ़ से गुम हुए बच्चे की फ़ोटो सोशल मीडिया पे शेयर की गई है।और लोगों से अपील की गई है कि यदि बच्चा कंही दिखे तो इन नम्बरों पर सूचना दें.
6387637053
8953821612
9919255013

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us