Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में लड़कों की दारू पार्टी में सहेली संग पहुंचीं लड़की..हो गई यह खौफनाक वारदात..!

UP:फतेहपुर में लड़कों की दारू पार्टी में सहेली संग पहुंचीं लड़की..हो गई यह खौफनाक वारदात..!
Fatehpur:घटनास्थल पर मौजूद ग़मगीन परिजन।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक की हत्यायुक्त लाश मिलने से सनसनी फैल गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:मंगलवार सुबह ज़िले के जाफ़रगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक की हत्यायुक्त लाश मिलने से इलाक़े में हड़कम्प मच गया।हमलावरो में शव को सड़क किनारे फेंक हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़े-कोरोना का कहर:फतेहपुर में निजी स्कूल संचालकों को नहीं है बच्चों की फ़िक्र..आदेश के बावजूद धड़ल्ले से खुल रहे ये स्कूल..!

लेक़िन परिजनों द्वारा हत्या की शंका ज़ाहिर करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।और पुलिस के हाँथ कुछ अहम सुराग लग गए।जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।दोनों ने हत्या की बात क़बूलते हुए बीती रात हुआ पूरा घटनाक्रम बताया। (Fatehpur jafarganj murder news

क्या है पूरा मामला..

जाफ़रगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गाँव में रहने वाले रहीश (28) को उसके दो दोस्त फ़हीम औऱ सलीम सोमवार की रात घर से पार्टी करने के लिए लेकर गए थे।पार्टी का स्थान सलीम का नलकूप बना।इन तीनों के अलावा वहाँ पड़ोस के गाँव में रहने वाली फ़हीम की प्रेमिका और उसकी सहेली भी मौजूद थीं।तीनों लड़को ने जमकर शराब पी।नलकूप में खाने का इंतजाम भी किया गया था।लेक़िन लड़कियों को देख नशे में धुत्त रहीश बेकाबू होने लगा।औऱ उसने लड़कियों के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

ये भी पढ़े-कोरोना का कहर:यूपी में बढ़ते ख़तरे को देखते हुए अब इस तारीख़ तक बन्द हुए सभी स्कूल कॉलेज..!

रहीश की हरकत देख उसके दोनों दोस्त फ़हीम और सलीम भी परेशान हो गए औऱ उसे समझाने की कोशिश करने लगे।लेक़िन रहीश शांत होने की बजाय उनसे लड़ने लगा।जिसके बाद फ़हीम और सलीम मिलकर रहीश को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।रहीश को मारने के बाद उसके शव को इटरा मार्ग पर फेंक दिया।

ये भी पढ़े-UP Panchayat Election:फतेहपुर में ऐसे ग्राम प्रधान इस बार नहीं लड़ पाएंगे..चुनाव..!

मंगलवार सुबह रहीश का शव सड़क किनारे देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों सलीम और फ़हीम को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

घटना की सूचना पर मौक़े पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि मां मृतक रहीश की मां चंदोबीबी की तहरीर पर फहीम और सलीम के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us