Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में ससुराल जा रहे युवक का एक झटके में छिन गया पूरा परिवार..!

UP:फतेहपुर में ससुराल जा रहे युवक का एक झटके में छिन गया पूरा परिवार..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर ज़िले में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में माँ बेटे की मौक़े पर मौत हो गई..जबकि पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:सड़क हादसों में हर रोज़ न जाने कितने ही परिवारो की खुशियां एक झटके में इंसानी जिंदगियों के ख़ात्मे के साथ छिन रही हैं।लेक़िन इन हादसों में लगाम लगने की बजाय लगातार और बढ़ोतरी ही हो रही है।(fatehpur road accident news)

ये भी पढ़े-कोरोना का ख़तरा:बन्द हुए प्रसिद्ध सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर के कपाट..इन शर्तों पर होंगे भगवान भोले के दर्शन..!

दर्दनाक सड़क हादसों की फेहरिस्त में ताज़ा मामला जनपद फतेहपुर का है।जहां गुरुवार को अशोथर थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुए एक पिकअप और बाइक की टक्कर में मां और बेटे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गाँव में रहने वाला युवक रूपकिशोर विश्वकर्मा(30) अपनी पत्नी साधना और बेटे राज(7) के साथ बाइक में सवार होकर अपनी ससुराल टीकर थाना अशोथर जा रहा था।लेक़िन टीकर से क़रीब एक किलोमीटर पहले एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते रूपकिशोर की पत्नी साधना और उसका बेटा राज पिकअप के पहियों के नीचे आ गए और मौक़े पर ही माँ बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि रूपकिशोर टक्कर लगने की वजह से बुरी तरह घायल हो गया।रूपकिशोर को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में बिजली बिल न जमा करने पर बड़ी संख्या में कटे रिलायंस जिओ टॉवरों के कनेक्शन..उपभोक्ता परेशान..देखें पूरी लिस्ट..!

रूपकिशोर पेशे से दिहाड़ी मजदूर है।परिवार में ही हुई एक साथ दो मौतों से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us