Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर किशनपुर नाव हादसा-दरोगा, सिपाही औऱ नाविक के शव हुए बरामद..!

फतेहपुर किशनपुर नाव हादसा-दरोगा, सिपाही औऱ नाविक के शव हुए बरामद..!
फतेहपुर किशनपुर हादसा।

शनिवार शाम किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मड़ैयन घाट में यमुना में नाव पलट जाने से उसमें सवार एक दरोगा, सिपाही औऱ नाविक डूब गए थे..तीनों के शव रविवार सुबह बरामद हो सके हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट।

फतेहपुर:ज़िले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत शनिवार देर शाम एक बड़ी दुर्घटना हो गई।लॉकडाउन का निरीक्षण करने नाव से किशनपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामजीत दो कांस्टेबलो निर्मल यादव और शशिकांत के साथ गए हुए थे।नाविक सहित जब यह चारो लोग यमुना नदी में बाँदा सीमा तक निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे अचानक मौसम ख़राब हो गया।आसमान में बादल छा गए और तेज़ हवा चलने लगी।हवा के झोंके से नाव यमुना में पलट गई।और उसमें सवार चारो लोग डूबने लगे।

ये भी पढ़े-UP lockdown:फतेहपुर में बड़ा हादसा..यमुना में नाव पलटने से दोरोगा, सिपाही सहित तीन लोग डूबे..खोज जारी..!

कांस्टेबल निर्मल यादव तैरकर किसी तरह बाहर आ गए।नाव डूबते देख घाट किनारे मौजूद कुछ और ग्रामीण बचाने के लिए यमुना में कूदे इसी बीच थाने को भी सूचना दे दी गई।मौक़े पर डीएम एसपी भी पहुँच गए।देर रात तक गोताखोरों की मदद से ढूढ़ने का काम चालू था।बनारस और प्रयागराज से एनडीआरएफ की टीमें भी पहुँची लेकिन मौसम ख़राब होने औऱ रात के चलते किसी की भी तलाश नहीं की जा सकी थी। kishanpur boat accident

देर रात तक एसपी घाट किनारे मौजूद रहे।उन्होंने बताया कि खोजबीन जारी है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।

अत्याधिक मौसम ख़राब हो जाने के चलते देर रात खोजबीन का काम रोक दिया गया था।रविवार भोर पहर से एक बार फ़िर से एनडीआरएफ की टीमें यमुना में कूदी।बड़े बड़े जाल रात से ही लगाए गए थे।रविवार सुबह क़रीब 9 बजे तक एक एक कर तीनों के शव बरामद हो सके।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us