Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दर्दनाक हादसा-हाईटेंशन लाइट का जर्जर तार टूटकर गिरा..जिंदा जले पति पत्नी..!

फतेहपुर:दर्दनाक हादसा-हाईटेंशन लाइट का जर्जर तार टूटकर गिरा..जिंदा जले पति पत्नी..!
फतेहपुर:घटनास्थल पर मौजूद प्रशासन व ग्रामीण।

यूपी के फतेहपुर में सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:बिजली के जर्जर हो चुके तारों के टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आकर न जाने कितने ही लोगों को अपनी जान से हाँथ धोना पड़ा है।लेकिन तारों के दुरुस्तीकरण की ओर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है!ताज़ा मामला किशनपुर थाना क्षेत्र का है।जहां टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइट के तार की चपेट में आने से पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में एक ही परिवार के 6 लोगों सहित तेरह नए पाज़िटिव.!

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नरौली गाँव मजरे गढ़ा निवासी उमेश(35) उर्फ़ बचानी अपनी पत्नी रन्नो (30) और दो नाबालिग बेटों के साथ एक झोपड़ी नुमा मकान में रहते हैं।घर में ही एक छोटी से गुमटी रखे हुए हैं।बीती रात क़रीब 12 बजे उनके झोपड़ी के ऊपर 11000 हज़ार वोल्टेज का तार टूटकर गिर गया।जिससे झोपड़ी का ऊपरी हिस्सा जलने लगा।तार को झोपड़ी से अलग करने के लिए वह उठे लेक़िन खुद तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर जलने लगे।पति को जलता देख पत्नी रन्नो घबराकर बचाने के लिए दौड़ी लेक़िन वह भी चपेट में आकर जलने लगी।देखते ही देखते दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़े-गोरखपुर से बुरी खबर.!

घटना की सूचना पर पुलिस स्थानीय पुलिस पहुँची लेकिन ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का हवाला देते हुए शवों को उठने नहीं दिया।उच्चाधिकारियों को मौक़े पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।खबर लिखे जाने तक मौके पर एसडीएम खागा सहित प्रशासनिक अमला मौजूद था।लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े थे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us