Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:आधुनिक चकाचौंध ले रही जान..दसवीं के छात्र ने महंगा मोबाइल न मिलने से लगा ली फांसी..!

फतेहपुर:आधुनिक चकाचौंध ले रही जान..दसवीं के छात्र ने महंगा मोबाइल न मिलने से लगा ली फांसी..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के फतेहपुर ज़िले में रविवार को दशवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली..आत्महत्या की वजह जो सामने आई है.. वह काफ़ी हैरान करने वाली है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:युवा वर्ग ख़ासकर किशोरावस्था में पहुँच चुके लड़के-लड़कियां आधुनिकता की चकाचौंध में इतना खोते चले जा रहे हैं,कि कई बार अपनी ज़रूरतो को पूरा न होते देख अपनी जिंदगी को ख़त्म करने का निर्णय ले लेते हैं।ऐसा ही एक मामला जनपद के मलवां थाना क्षेत्र का है।जहां रविवार शाम एक दशवीं के छात्र ने एंड्रायड मोबाइल और बाइक की जिद पूरी न होने के चलते फांसी लगा आत्महत्या कर ली। (fatehpur news)

ये भी पढ़े-UP:सावधान-फतेहपुर में पासपोर्ट बनवाने के नाम पर एलआईयू अधिकारी बन ठगी करने वाले कई गिरोह सक्रिय..दो आए गिरफ्त में..!

जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गाँव निवासी विजय पटेल का 15 वर्षीय पुत्र राहुल पटेल शहर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ता था।बीते कुछ समय से राहुल अपने परिजनों से महंगा मोबाइल और बाइक दिलाने की जिद कर रहा था।लेक़िन घर वाले उम्र और पढ़ाई का हवाला देकर उसे हर बार मना कर देते थे।रविवार को एक बार फ़िर उसने अपनी मां और बड़े भाई से मोबाइल व बाइक दिलाने की जिद की।लेक़िन बड़े भाई ने राहुल को डांट दिया और मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।जिसके बाद राहुल छुब्ध होकर घर से चला गया।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में चल रही सेना भर्ती में आए युवा क्यों पहुंचे जिलाधिकारी के पास..!

रविवार शाम क़रीब 5 बजे के आसपास जब राहुल की मां गुड़िया देवी जानवरों को चारा डालने के लिए बाड़े में गई तो उसके होश उड़ गए।क्योंकि राहुल उसी बाड़े के अंदर फांसी के फंदे में झूल रहा था।बेटे को फांसी के फंदे से लटकता देख माँ बेसुध होकर गिर पड़ी।जवान बेटे की मौत से घर मे मातम छा गया है।

मृतक राहुल के पिता विजय पटेल किसान हैं।राहुल अपने चार भाइयों के बीच मे सबसे छोटा था।पिता किसी तरह मेहनत से एक एक रुपया जोड़कर बेटे को शहर के महंगे स्कूल में पढा रहे थे।लेक़िन बेटे की इस तरह मौत से वह बहुत दुःखी हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us