Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:तेज़ रफ़्तार ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला..दर्दनाक मौत.!

फतेहपुर:तेज़ रफ़्तार ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला..दर्दनाक मौत.!

यूपी के फतेहपुर में मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों का आतंक जारी है..बुधवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:जनपद में ओवरलोड ट्रकों के रफ़्तार का कहर जारी है।हर दिन कोई न कोई इनका शिकार हो अपनी जान गवां रहा है।ताज़ा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बाँदा सागर रोड का है।Fatehpur news

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अशोथर थाना क्षेत्र के कुसुम्भी गाँव से प्रमोद सिंह अपनी पत्नी किरण देवी(32) के साथ शहर की ओर बाइक से आ रहे थे।तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर के निकट बाँदा सागर रोड पर विष्णुपुरी मोहल्ले के सामने पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से किरण देवी को ट्रक ने कुचल डाला।जिससे उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई।Fatehpur road accident

स्थानीय लोगों ने घेरकर आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया।मौक़े पर पहुँची पुलिस ने ट्रक और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

आए दिन होती हैं घटनाएं..

बाँदा सागर रोड शहर के अंदर मौरंग के दौड़ते ओवरलोड ट्रकों की वजह से पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।रोड में जगह जगह भारी गढ्ढे हो गए हैं।आए दिन इन्ही ट्रकों की चपेट में कोई न कोई आकर अपनी जान गंवा रहा है।तमाम शिकायतों के बावजूद इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है।हाल ही में इसी रोड में एक तेज़ रफ़्तार ट्रक सड़क पर बैठी कई गायों के ऊपर चढ़ गया था।जिसमें गायों की दर्दनाक मौत हुई थी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us