Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-घर पहुँच पुलिस ने लिए परिजनों के बयान..क़रीब दो घण्टे चली पूछताछ..!

फतेहपुर:घर में बैठे मृतक के परिजन।

बीते 27 मई की रात थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गाँव में हुई पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह यादव की हत्या का खुलासा अब तक नहीं हो सका है..पुलिस पर खुलासे को लेकर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है.परिजनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह फ़ॉलोअप रिपोर्ट।

फतेहपुर:थरियांव थाना क्षेत्र का पूर्व प्रधान हत्याकांड इन दिनों पूरे ज़िले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।खुलासे में लगी एसओजी और पुलिस की टीमें अब तक हवा में तीर चलाए जा रहीं हैं।इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।सात दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सबूत पुलिस के हाँथ नहीं लगे हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-मृतक की पत्नी और बेटे से पुलिस नहीं कर पा रही है पूछताछ..असली क़ातिल कौन रहस्य गहराया.!

पारिवारिक ज़मीनी विवाद, आशनाई और पुरानी रंजिश इन्ही तीन बिंदुओं पर शुरू से ही जाँच टीमें काम कर रहीं हैं।लेकिन हत्या की असल वजह क्या है इसका कोई मजबूत एंगल अब तक जाँच में सामने नहीं आ सका है।

गुरुवार को एक बार फ़िर थरियांव पुलिस औऱ  खुलासे में लगी एसओजी की टीम फरीदपुर गाँव पहुँची जहाँ उन्होंने मृतक की गाँव में ही रहने वाली विवाहिता बेटी कुंती, उसके पति वीरेंद्र, पड़ोसी सुरेश और रविकरन से अलग अलग बुलाकर बयान लिए।गुरुवार को ही मृतक की पत्नी राजरानी से भी पुलिस ने बयान लिए।इसके पहले बुधवार को भी जाँच टीम ने गाँव पहुँचकर बेटे चमन और घटना के वक्त पास में ही लेटे पड़ोसी जुगराज के बयान लिए थे।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-रात्रि के अंधेरे में किसने दाग दी सीने में गोली..पूछताछ जारी..!

पुलिस सूत्रों की माने तो घटना वाली रात अपनी ससुराल गए मृतक के बेटे जितेंद्र से भी पुलिस एकबार फिर से पूछताछ कर सकती है।खुलासे में लगी पुलिस टीमें सभी की मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स भी खंगाल रहीं हैं।

दूसरी ओर मृतक के बेटे चमन का आरोप है कि हत्या में नामज़द किए गए वर्तमान ग्राम प्रधान जय सिंह, उनके भाई शेर सिंह, नरपत सिंह और उदय को पुलिस बचा रही है।सात दिनों से थाने में बैठाए हुए है।और अब तक चालान नहीं कर रही है।जबकि इन चारों ने ही मिलकर प्रधानी की खुन्नस में मेरे पिता का क़त्ल किया है।जिसकी चश्मदीद गवाह मेरी माँ और बहन है।चमन का कहना है कि पुलिस उल्टा हम लोगों पर ही शक कर रही है।और बार पूछताछ के नाम पर परेशान कर रही है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने बताया कि घटना के खुलासे में टीमें लगी हुई हैं।लगातार पूछताछ की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

04 Jun 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद
आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के...
Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
Petrol Diesel Price Today 8 जुलाई 2026: ईरान संकट के बीच बढ़ा कच्चे तेल का दबाव, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी नरमी, खरीदारी का अच्छा मौका?
आज का राशिफल 8 जुलाई 2026 (Aaj Ka Rashifal): चंद्रमा के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच
Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

Follow Us