Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध युवक की मौत से मचा हड़कम्प..रिपोर्ट का इंतजार..!

UP:फतेहपुर में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध युवक की मौत से मचा हड़कम्प..रिपोर्ट का इंतजार..!
फतेहपुर:युवक की मौत पर जानकारी देते डॉक्टर।

यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार को जिला अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक युवक की मौत हो जाने से हड़कम्प मच गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जब जिला अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक युवक की मौत हो गई।मृतक युवक का सैम्पल जाँच के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल से प्रयागराज मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है।उम्मीद की जा रही है जल्द ही कोरोना की रिपोर्ट आ जायेगी।जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि युवक को कोरोना का संक्रमण था या नहीं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर लॉकडाउन:गाँवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहीं हैं संगीता..गरीबों को राशन के साथ बांट रहीं हैं मास्क..!

जानकारी के अनुसार हंसवा विकास खण्ड के एक गाँव का रहने वाला एक युवक बीते क़रीब एक महीने पहले मुंबई से आया था।बीते दिन वह जिला अस्पताल इलाज़ कराने के लिए आया था उसको खाँसी आ रही थी।जिसके बाद उसको जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर के इस प्रसिद्ध शिव मंदिर के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली..!

हालांकि इस मामले में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक(सीएमएस) का कहना है कि युवक टीवी का मरीज़ था जिसका टीवी का इलाज़ चल रहा था शुक्रवार को वह जिला अस्पताल में आया था।युवक को खांसी आ रही थी जिसके चलते एहतियात के तौर पर उसको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था।उन्होंने बताया जांच रिपोर्ट अभी तक आई नहीं है।fatehpur corona virus news

युवक का इलाज़ कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि युवक का एक्सरे कराया गया है।उसके फेफड़ों में हवा और पानी भरा हुआ था।फेफड़े में टीवी होने की पुष्टि डॉक्टरों द्वारा की गई है।डॉक्टर अभी तक युवक की मौत का कारण टीवी यानि कि क्षय रोग मान रहे हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us