Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में दर्दनाक हादसा..दीवार गिरने से मामा और भांजी की मौत..बहन का रो रोकर बुरा हाल..!

UP:फतेहपुर में दर्दनाक हादसा..दीवार गिरने से मामा और भांजी की मौत..बहन का रो रोकर बुरा हाल..!

यूपी के फतेहपुर में कच्ची दीवार गिरने से दो लोगों की मौक़े पर मौत हो गई.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने पहुँची बहन की खुशियों एक झटके में काफ़ूर हो गईं।एक दर्दनाक हादसे में उसके भाई व दो माह की नवजात बेटी की मौत हो गई।मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर गाँव का है।

ये भी पढ़े-UP:कोरोना से यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री की मौत..योगी का अयोध्या का दौरा रद्द..!

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गणेशपुर गाँव निवासी सकठू पासवान के घर की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर एक झटके में गिर गई।जिसकी चपेट में सकठू, उसका 16 वर्षीय पुत्र नरेंद्र व दो माह की नातिन (बेटी की बेटी) पायल आ गए।पुत्र और नातिन की मौक़े पर ही मौत हो गई।जबकि सकठू गम्भीर रूप से घायल हो गया है।

ये भी पढ़ें-UP:रोडवेज बसों में मुफ़्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं..मिठाई की दुकानें भी रहेंगी खुली..!

घटना की जानकारी मिलते ही मौक़े पर पुलिस पहुँची है।शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस घटना की जाँच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि सकठू की बेटी भाई को राखी बांधने के लिए रक्षाबंधन पर मायके आई हुई थी।लेकिन इस हादसे के बाद से उसका रो रोकर बुरा हाल है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us