Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:रोडवेज बस परिचालक की सड़क हादसे में मौत..तेज़ रफ़्तार कार ने मारी टक्कर..!

फतेहपुर:रोडवेज बस परिचालक की सड़क हादसे में मौत..तेज़ रफ़्तार कार ने मारी टक्कर..!
फतेहपुर:दुर्घनाग्रस्त कार।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में रोडवेज बस परिचालक की मौक़े पर ही मौत हो गई.घटना खागा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 2 पर हुई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:शनिवार दोपहर खागा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौक़े पर ही मौत हो गई।जबकि दूसरा सवार घायल हो गया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:ढ़ाई महीने बाद नसीब हुआ एक पिता को बेटे का शव..गाँव में होगा अंतिम संस्कार..!

जानकारी के अनुसार फतेहपुर रोडवेज बस डिपो में परिचालक के रूप में कार्यरत हेमंत तिवारी इलाहाबाद ज़िले के बहरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।शनिवार दोपहर वह ड्यूटी ख़त्म कर अपने एक साथी संग बाइक से घर लौट रहे थे।तभी खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर के निकट Nh2 पर पीछे से आ रही एक कार जिसका नम्बर MP 17 CC 4321 है उसने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर की वजह बाइक लड़खड़ा कर रोड पर गिर गई और बाइक चालक हेमंत तिवारी की मौक़े पर ही मौत हो गई।जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

ये भी पढ़े-यूपी में लागू हुआ एस्मा क़ानून आख़िर है क्या..!

घटना की जानकारी देते हुए खागा कोतवाली में तैनात एसएसआई गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि बाइक सवार युवक को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र हरदों ले जाया गया था।वहाँ पहुँचने पर डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की।आरोपी कार चालक को कार सहित पकड़ लिया गया है।मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us