Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में एलआईयू अधिकारी बन धन उगाही करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा..!

UP:फतेहपुर में एलआईयू अधिकारी बन धन उगाही करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा..!
फतेहपुर।पुलिस गिरफ्त में फ़र्जी liu अधिकारी।

फतेहपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है..जो लोगों से फ़र्जी एलआईयू का अधिकारी बन धन की उगाही करता था..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:पैसे कमाने के शॉर्टकट तरीकों को अपनाकर एक जालसाज लोगों से एलआईयू ( LIU ) का फ़र्जी अधिकारी बन लोगों से धन की उगाही करता था।फतेहपुर की सदर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। ( fatehpur news )

कैसे आया पकड़ में..

सुरेंद्र पुत्र बाबू निवासी महटोनी थाना कोतवाली खागा ने बीते 10 जनवरी को पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।लेक़िन कुछ दिनों बाद जब थाने से जांच हो गई तो उसके बाद एक नम्बर से सुरेंद्र के फ़ोन पर काल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने को एलआईयू का अधिकारी बताया फ़िर 4500 रुपए जांच के नाम पर मांगे।रुपये लेकर उपरोक्त कॉलर ने सुरेंद्र को सदर कोतवाली के नउवाबाग़ इलाक़े में टीवीएस एजेंसी के सामने बुलाया।

ये भी पढ़े-UPTET Result 2020:जारी हुआ परिणाम..मात्र इतने अभ्यर्थी हुए पास..!

सुरेंद्र को कुछ शंका हुई और उसने पासपोर्ट के सम्बंध में जानकारी लेने के लिए जब 6 फरवरी को पासपोर्ट कार्यालय फतेहपुर पहुंचा तो उसका शक यक़ीन में बदल गया।इसके बाद सुरेंद्र ने तथाकथित एलआईयू अधिकारी के बताए पते पर( नउवाबाग़ टीवीएस एजेंसी के सामने) रुपए लेकर मिलने पहुंचा।फिर क्या था जैसे ही फ़र्जी एलआईयू अधिकारी वहां पहुंचा तो पहले से मौजूद वहां सादे कपड़ों में एलआईयू के अधिकारियों ने फर्जी एलआईयू अधिकारी को पकड़ लिया।पुलिस की पूछताछ में फ़र्जी एलआईयू अधिकारी ने अपना नाम संजय पुत्र पुस्सू निवासी भदवा थाना मलवां बताया।पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी संजय पहले भी एलआईयू का फ़र्जी अधिकारी बन लोगों से रुपयों की वसूली कर चुका है।

पुलिस ने अभियुक्त संजय के खिलाफ सदर कोतवाली में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us