Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत में चार बच्चों सहित 30 लोग घायल..सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी!

फतेहपुर:स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत में चार बच्चों सहित 30 लोग घायल..सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी!
दुर्घटनाग्रस्त बस

खागा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह क़रीब 8 बजे एक ट्रक व स्कूली बस में जोरदार भिड़ंत हो गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बुधवार सुबह उस वक्त जिले में हड़कम्प मच गया जब एक निजी स्कूल की बस में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।हादसे के वक्त में बस में करीब 40 लोगों का विद्यालय स्टॉप व 4 स्कूली बच्चे सवार थे।हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई परन्तु 30 के करीब लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:अचानक रोड पर गिरा यूकेलिप्टस का भारी पेड़..बाइक से जा रहे डॉक्टर की मौक़े पर ही मौत!

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के NH2 पर महिचा मंदिर मोड़ के क़रीब खागा स्थित प्राइवेट स्कूल एपीएस की बस विद्यालय स्टाफ के करीब 40 लोंगो को लेकर खागा की तरफ़ जा रही थी।इस बस में विद्यालय स्टाफ के अलावा चार स्कूली बच्चे भी शामिल थे।तभी सुबह 8 बजे के करीब एक ट्रक ने टक्कर मार दी।ट्रक की टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया और बस में बैठे हुए लोगों में चार बच्चों सहित 30 लोग घायल हो गए।जिनको आनन फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
फ़िलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।जहाँ डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us