Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सड़क हादसे में पति की मौत..पत्नी व साली सुरक्षित..सात दिन पहले हुई थी शादी..!

फतेहपुर:सड़क हादसे में पति की मौत..पत्नी व साली सुरक्षित..सात दिन पहले हुई थी शादी..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

गाजीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:सात दिनों पहले दुल्हन के जोड़े में जिस पति के साथ सात फेरे लेकर शादी रचाई आज वही पति उसको छोड़कर हमेसा के लिए इस दुनियां से ही चला गया।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:बाँदा सड़क हादसे में मरने वालों में पांच लोग फ़तेहपुर के..आधा दर्जन अति गम्भीर...बढ़ सकती है मृतकों की संख्या.!

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गाँव में रहने वाले सुशील पासवान पुत्र पच्चू पासवान की शादी सात दिनों पूर्व गाजीपुर क़स्बे में रहने वाले छेदीलाल की बेटी स्वाती उर्फ रिंकी के साथ हुई थी।बुधवार को सुशील अपनी पत्नी औऱ साली को लेकर बाइक से फतेहपुर गया हुआ था आज जब वह वापस अपने गाँव लौट रहा था तभी गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गाँव के निकट अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।और सुशील बुरी तरह घायल हो गया।जबकि सुशील के साथ बाइक में बैठी हुई उसकी पत्नी और साली को मामूली चोंटे आईं।आनन फानन में एम्बुलेंस से सुशील को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जल्द ही सऊदी अरब जाने वाला था सुशील..

पति की मौत से रिंकी बदहवास है उसका रो रोकर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि सुशील इसी हफ़्ते नौकरी के लिए सऊदी अरब जाने वाला था।उसने विदेश जाने के लिए सारे जरूरी कागजात बनवा लिए थे।बस केवल जाना ही शेष था।लेक़िन वह उसके पहले ही अपने पीछे अपनी पत्नी,मां और बाप को रोता बिलखता छोड़कर खुदा के पास चला गया।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us