Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:डीएम आञ्जनेय का जाता था जिस दुकान से सामान..वह जलकर खाक हो गई..!

फतेहपुर:डीएम आञ्जनेय का जाता था जिस दुकान से सामान..वह जलकर खाक हो गई..!
जलने के बाद शंकर किराना स्टोर फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

शहर के पत्थरकटा चौराहे के समीप सिविल लाइन इलाके में स्थित खुले एक बड़े किराना स्टोर में बीती रात आग लग जाने से क़रीब 20 लाख का सामान जलकर खाक हो गया...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:दिवाली का दिन एक व्यापारी और उसके परिवार के लिए एक बुरा सपना लेकर आया।क्योंकि की वर्षों से जिस दुकान को चलाकर वह अपना व्यापार कर पैसे कमा रहा था वही दुकान बीती रात जलकर खाक हो गई।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर पर पुलिस का छापा..क़रीब 3 दर्जन जुआड़ी गिरफ्तार..पुलिस का एक दीवान भी था शामिल.!

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरकटा चौराहे के समीप सिविल लाइन इलाके में स्थित शकंर किराना स्टोर में शनिवार देर रात अचानक आग लग जाने से दुकान के अंदर रखा हुआ पूरा का पूरा सामान जलकर राख हो गया।घर वालों को जब जानकारी हुई तो फ़ायर बिग्रेड को सूचना दी लेक़िन जब तक फ़ायरबिग्रेड आती तब तक दुकान पूरी तरह से जल चुकी थी।बताया जा रहा है दुकान के अंदर फ्रिज भी रखा हुआ है और उसी फ्रिज में शार्ट सर्किट होने से आग लगी है।और धीरे धीरे पूरा सामान धूं धूं कर जल गया।दुकान के मालिक शंकर ने बताया कि क़रीब 20 लाख का सामान दीपावली के मद्देनजर दुकान में भरा हुआ था और वह पूरा का पूरा जल गया है।शंकर ने यह भी कहा कि फायर बिग्रेड सूचना के बाद काफ़ी देरी से आई यदि फायर बिग्रेड समय से आ जाती तो नुकसान को काफ़ी कम किया जा सकता था।

शहर क्षेत्र की प्रसिद्ध दुकान है शंकर किराना स्टोर...

आपको बता दे कि पत्थरकटा चौराहे के निकट स्थित शकंर किराना स्टोर शहर क्षेत्र का बेहद महशूर किराना स्टोर है।ज़िले में तैनात कई आलाधिकारी अपने घरेलू जरूरत का सामान इसी स्टोर से खरीदते थे।शंकर ने बताया कि फतेहपुर के जिलाधिकारी रह चुके आञ्जनेय कुमार सिंह के समय मे सारा किराने का सामान इसी स्टोर से जाता था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us