Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में पेट्रोल टैंकर के अंदर इस तरह से छिपाकर गौवंश को ले जा रहे थे तस्कर..कांप जाएगी रूह.!

UP:फतेहपुर में पेट्रोल टैंकर के अंदर इस तरह से छिपाकर गौवंश को ले जा रहे थे तस्कर..कांप जाएगी रूह.!
Fatehpur news:टैंकर के अंदर लदे हुए गौवंश।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में बुधवार को एक ऐसा टैंकर दुर्घनाग्रस्त हुआ जिसमें गौवंश लदा हुआ था।पुलिस ने टैंकर को कब्ज़े में ले लिया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:आज तक आपने टैंकरों में डीज़ल, पेट्रोल या गैस होने की बात जानते रहें होंगे।लेक़िन बुधवार को फतेहपुर ज़िले में एक हैरान करने वाला सामने आया है।यहां एक पेट्रोल टैंकर के भीतर भारी तादात में निर्ममता पूर्वक गौवंशो को लादा गया था।बताया जा रहा है कि टैंकर के सबसे ऊपरी हिस्से को इस तरह से काटा गया था जिसके अंदर गौवंशो को भरा जा सके।मवेशी लादने के बाद टैंकर के कटे हुए हिस्से को ढ़क्कन के सहारे बन्द कर दिया जाता था। (fatehpur tanker me gauvansh)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में सरसों के खेतों में मिला महिला का शव..रेप के बाद हत्या की आशंका..!

दरअसल हुआ कुछ यूं कि बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे लगभग डेढ़ दर्जन मवेशियों को लादकर एक टैंकर कानपुर से इलाहाबाद की ओर जा रहा था।जैसे ही टैंकर खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे के पश्चिमी बाईपास स्थित नवीन मंडी के सामने पहुँचा तो टैंकर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से टैंकर के पीछे चल रहे सामान लदे एक डी सी एम से टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई।डी सी एम व टैंकर छतिग्रस्त होकर हाईवे पर पलट गए।जिसके चलते डीसीएम चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में बिजली विभाग कर्मी ने पत्नी संग मिल इस अंदाज़ में मनाई मैरिज एनिवर्सरी..हो रही है चर्चा.!

सूचना पर पहुँची पुलिस ने डी सी एम चालक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजवाते हुए टैंकर में लदे जानवरों को बाहर निकाला।जिनमें से लगभग एक दर्जन मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।पुलिस द्वारा मृत गौवंशो को घटना स्थल के करीब ही गड्ढा खोदवाकर दफनाते हुए जीवित बचे हुए मवेशियों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया।

हाईवे में लगा रहा जाम..तस्कर हुए फ़रार..

टैंकर और डीसीएम की टक्कर होने के चलते टैंकर में मवेशी लदे हुए हैं।इसका पता चल पाया।हालांकि टैंकर चालक और गौवंश तस्कर इस बीच मौका पाकर फ़रार हो गए।

दोनों वाहनों के बीच सड़क पर छतिग्रस्त होकर पड़े होने से सड़क के दोनों ओर लगभग तीन किलोमीटर तक लम्बा जाम लग गया।पुलिस द्वारा छतिग्रस्त वाहनों को क्रेन द्वारा हटवाने में घण्टों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी जिसके बाद जाम खुला और यातायात बहाल हो सका।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में बार बालाओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए कैमरे में कैद हुआ दरोगा..सस्पेंड.!

घटना के सम्बंध में जानकारी देते कोतवाली प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात मवेशी तश्करों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।टैंकर के फ़रार चालक और तस्करों की तलाश की जा रही है।सतेंद्र सिंह ने बताया कि टैंकर में कुल 17 गौवंशो (सांड) को लादा गया था।टैंकर के अंदर आक्सीजन न जाने की वजह से 11 गौवंश मौक़े पर मृत मिले।शेष जिंदा बचे गौवंशो को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us